BAN vs PAK 1st Test: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ का पहला मैच अभी शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश की 413 रनों की पहली पारी के जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 386 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ ही बांग्लादेश के 27 रनों की अहम बढ़त बना ली है। इस मैच पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज अजान अवैस ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया। अपने पहले टेस्ट मैच में खेलते हुए, अवैस ने शतक बनाया। इस कारनामे के साथ अजान अवैस पाकिस्तान के 14वें ऐसे बल्लेबाज़ बन गए हैं जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाया है।
अवैस ने खेल के तीसरे दिन की शुरुआत अपने पिछले दिन के स्कोर 85 रनों से की। 21 साल के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने पारी के 51वें ओवर में नाहिद राणा की गेंद पर एक रन लेकर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। हालांकि, इसके कुछ ही देर बाद अवैस की पारी खत्म हो गई। वह 165 गेंदों पर 103 रन बनाकर आउट हो गए; उनकी इस पारी में 14 चौके शामिल थे। पारी की शुरुआत करते हुए, अवैस ने इमाम-उल-हक के साथ पहले विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी की और उसके बाद अब्दुल्ला फजल के साथ दूसरे विकेट के लिए 104 रनों जोड़े।
पहले टेस्ट मैच की बात करें तो बांग्लादेश के पहली पारी के कुल 413 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 386 रन ही बना सकी। पाकिस्तान बांग्लादेश से 27 रन पीछे रह गई। पाकिस्तान के लिए अज़ान अवैस 103, अब्दुल्लाह फजल 60,सलमान आगा 58 और मोहम्मद रिज़वान 59 रनों की पारी खेली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 1.5 ओवर में 7 रन बना लिए थे। बांग्लादेश की पाकिस्तान पर अब कुल बढ़त 34 रनों की हो गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
RCB vs KKR IPL 2026: कोलकाता पर जीत देगी आरसीबी को 'प्लेऑफ' का टिकट ! रोमांचक होगा मुकाबला
DC vs PBKS Madhav Tiwari: पहले ही मैच में माधव तिवारी ने मचाया कोहराम, पंजाब के जबड़े से छीनी जीत
PBKS vs DC: पंजाब किंग्स ने लगाया हार का चौका, 3 विकेट से जीती दिल्ली, अक्षर-मिलर ने ठोके अर्धशतक
RCB vs MI IPL 2026: प्लेऑफ की रेस से MI-LSG बाहर, जीत के साथ टॉप पर पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु