टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा तगड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ यह दिग्गज पेसर
खबर सार :-
टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। दिग्गज फास्ट बॉलर जोश हेजलवुड टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम जोश हेजलवुड की जगह किसी नए प्लेयर को टीम में शामिल नहीं करेगी। रिजर्व के तौर पर टीम में शामिल सीन एबॉट को हेजलवुड की जगह शामिल किया जा सकता है। पैट कमिंस-हेजलवुड के बाहर होने के बाद जेवियर बॉर्टलेट व बेन ड्वारशुइस ही फिट गेंदबाज बचे हैं।
खबर विस्तार : -
सिडनी : ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं। यह टूर्नामेंट शनिवार से श्रीलंका और भारत में शुरू हो रहा है, लेकिन हेजलवुड समय पर पूरी तरह फिट नहीं हो पाए।
हेजलवुड ने 12 नवंबर के बाद से नहीं खेला है कोई मैच
जोश हेजलवुड को एशेज सीरीज शुरू होने से पहले शेफील्ड शील्ड के आखिरी मैच में हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इसी वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल सके। रिकवरी के दौरान उनकी एकिलीज में भी समस्या हो गई, जिससे उनकी वापसी और मुश्किल हो गई। हेजलवुड ने 12 नवंबर के बाद से कोई मैच नहीं खेला है।
इसके बावजूद उन्हें विश्व कप टीम में शामिल किया गया था, हालांकि टीम के श्रीलंका पहुंचने पर वह सिडनी में ही थे। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ 11 फरवरी को होने वाले पहले मैच से सिर्फ पांच दिन पहले चयनकर्ताओं ने साफ कर दिया कि वह अभी पूरी तरह फिट होने से दूर हैं।
हेजलवुड की जगह किसी नए खिलाड़ी का नाम घोषित नहीं करेगा ऑस्ट्रेलिया
नेशनल सेलेक्टर टोनी डोडमाइड ने कहा, "हमें उम्मीद थी कि जोश सुपर-8 स्टेज तक मैच फिटनेस हासिल कर लेंगे, लेकिन ताज़ा संकेत बताते हैं कि उन्हें अभी कुछ समय लगेगा। उनके प्रोग्राम को तेज करने की कोशिश में बहुत ज्यादा जोखिम होगा। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल हेजलवुड की जगह किसी नए खिलाड़ी का नाम घोषित नहीं करेगा। चयनकर्ताओं का कहना है कि शुरुआती मैचों के लिए टीम संतुलित है और आगे टूर्नामेंट की जरूरत और परिस्थितियों के हिसाब से फैसला लिया जाएगा।
हेजलवुड की जगह ले सकते हैं सीन एबॉट
करीब चार साल तक टी20 क्रिकेट न खेलने के बावजूद हेजलवुड का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 2021 में यूएई में हुए टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 रन देकर 3 विकेट लिए थे। उन्होंने 20.44 की औसत और 7.57 की इकॉनमी रेट से 133 विकेट लिए हैं।
35 साल के हेजलवुड पहले से चोटिल तेज गेंदबाज पैट कमिंस के साथ चोटिल खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। फिलहाल ज़ेवियर बार्टलेट और बेन ड्वार्शुइस ही पूरी तरह फिट तेज गेंदबाज हैं। ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर टीम के साथ जुड़े सीन एबॉट को आगे चलकर हेजलवुड की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।
ग्रुप चरण में टीम से जुड़ सकते हैं टिम डेविड, नाथन एलिस
अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो नाथन एलिस और टिम डेविड ग्रुप चरण के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। ये भी हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे थे। वहीं एडम ज़म्पा भी अगले हफ्ते कोलंबो में होने वाले पहले मैच के लिए फिट रहेंगे। नीदरलैंड्स के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का अभ्यास मैच रद्द हो गया था, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले से पहले टीम के पास छह दिन की तैयारी का समय है।
मार्कस स्टोइनिस-कैमरून ग्रीन की मौजूदगी से टीम को मिलती है मजबूती
टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने भरोसा जताया कि ऑस्ट्रेलिया की टीम हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मार्कस स्टोइनिस और कैमरून ग्रीन जैसे ऑलराउंडरों की मौजूदगी से टीम को मजबूती मिलती है। साथ ही स्पिन विभाग में मैथ्यू कुहनेमन और एडम ज़म्पा जैसे खिलाड़ी भी टीम को संतुलन देते हैं। मार्श के मुताबिक अब टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09