Abhishek Sharma: भारतीय टीम के लिए बुरी खबर ! अभिषेक शर्मा की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
खबर सार :-
Abhishek Sharma hospitalized: टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय टीम गुरुवार को अपना दूसरा मैच नामीबिया के खिलाफ खेलेगी।
खबर विस्तार : -
Abhishek Sharma hospitalized: भारत बनाम नामीबिया (India vs Namibia) के बीच 12 फरवरी को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप ( t20 world cup 2026) मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज ओपनर अभिषेक शर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिषेक शर्मा के नामीबिया के खिलाफ खेलने की उम्मीद बहुत कम है।
दरअसल अभिषेक (Abhishek Sharma) को पेट में इन्फेक्शन के कारण दिल्ली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत का पता लगाने के लिए टेस्ट किए जा रहे हैं। उन्हें कब डिस्चार्ज किया जाएगा, इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। नामीबिया के खिलाफ उनके खेलने पर भी शक है।
Abhishek Sharma: USA के खिलाफ मैच के बाद बिगड़ी थी तबीयत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक शर्मा USA के खिलाफ मैच के बाद से पेट की दिक्कतों से जूझ रहे हैं। USA के खिलाफ खेलने के बाद उनकी हालत और खराब हो गई। अभिषेक को तेज बुखार था और तुरंत आराम के लिए उन्हें ड्रिप लगाई गई थी। अमेरिका के खिलाफ अभिषेक पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे, और दूसरी इनिंग में संजू सैमसन ने उनकी जगह ली थी। मैच के बाद भी अभिषेक मैदान पर नहीं लौटे। अगर अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल पाते हैं, तो संजू सैमसन को ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए मौका मिलेगा।
12 फरवरी को भारत बनाम नामीबिया का मैच
मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने कहा कि अभिषेक को पेट की कुछ दिक्कतें हैं। हमें उम्मीद है कि वह दो दिन में मैच के लिए उपलब्ध होंगे। डोएशेट ने कहा कि वाशिंगटन सुंदर 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दूसरे ग्रुप-स्टेज मैच से पहले भारतीय टीम में शामिल हो गए हैं। वह टीम के साथ ट्रेनिंग करेंगे। उन्होंने जसप्रीत बुमराह पर भी अपडेट देते हुए कहा कि बुमराह 10 दिन के ब्रेक के बाद गेंदबाजी कर रहे हैं और काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। वह ठीक से मूव कर रहे हैं और गेंदबाजी करेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09