World Photography Day: एक क्लिक में कैद हो जाती है हजारों अनकही यादें, तस्वीरों में जीवंत हो उठते हैं अनमोल पल
खबर सार :-
19 अगस्त में पूरी दुनिया में वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया जाता है। इस दिन उन फोटोग्राफर्स को याद किया जाता है जिन्होंने अनमोल पलों को तस्वीरों में कैद कर उन्हें यादगार बना दिया। 179 साल पहले फ्रांस में घटी एक घटना ने विश्व फोटोग्राफी दिवस को जन्म दिया।
खबर विस्तार : -
World Photography Day: 19 अगस्त को पूरी दुनिया में वर्ल्ड फाटोग्राफी डे मनाया जाता है। यह दिन उन फोटोग्राफर्स को याद करने का दिन होता है जिन्होंने खास और अनमोल पलों को तस्वीरों में कैद कर उन्हें यादगार बना दिया। दरअसल यह कहावत कि “एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है”, फोटोग्राफी की ताकत को बयां करती है। कैमरे में कैद एक छोटा-सा पल सालों बाद भी किसी घटना, भावना या यादों को हमारे सामने जीवंत कर देता है। इसी कला, तकनीक और इतिहास को समर्पित वर्ल्ड फोटोग्राफी डे हर साल 19 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन उन तस्वीरों और फोटोग्राफरों को समर्पित होता है, जो अपने कैमरे के जरिए दुनिया को देखने का एक अलग नजरिया देते हैं।
कैसे हुई इस दिन की शुरूआत!
इस दिन को मनाने के पीछे की बरसों पुरानी कहनी भी काफी दिलचस्प है। आज से 179 वर्ष पहले घटी एक घटना ने विश्व फोटोग्राफी दिवस को जन्म दिया। घटना की शुरुआत फ्रांस में 9 जनवरी 1839 से शुरू हुई थी। उस समय डॉगोरोटाइप प्रक्रिया की घोषणा हुई थी। इस फोटोग्राफी प्रक्रिया का आविष्कार जोसेफ नाइसफोर और लुइस डॉगेर ने किया था। यह दुनिया की पहली फोटोग्राफी प्रक्रिया थी। इसके कुछ महीनों बाद ही 19 अगस्त 1839 को फ्रांस की सरकार ने इस आविष्कार की घोषणा की। यह दुनिया की पहली फोटोग्राफी प्रक्रिया थी। इसी दिन की याद में वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया जाता है।
2010 में हुई इस दिन की आधिकारिक शुरूआत
हालांकि, अगर आधिकारिक तौर पर देखें तो इस दिन की शुरुआत 2010 में हुई थी। इस दिन को खास बनाया ऑस्ट्रेलिया के एक फोटोग्राफर ने। उसने अपने साथी फोटोग्राफरों के साथ मिलकर इस दिन इकट्ठा होने और दुनियाभर में इसका प्रचार प्रसार करने का फैसला लिया। इसी दिन उन्होंने 270 फोटोग्राफरों की तस्वीरों को पहली बार ऑनलाइन गैलरी के जरिए पेश किया। अब हर साल इन तस्वीरों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है।
स्मार्टफोन ने हर व्यक्ति को बना दिया फोटोग्राफर
आज का दौर तस्वीरों की भरमार का है। स्मार्टफोन और सोशल मीडिया ने हर व्यक्ति को फोटोग्राफर बना दिया है। हर दिन बड़ी संख्या में तस्वीरें खींची और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की जाती हैं। हालांकि तस्वीरों की संख्या बढ़ने के साथ लोगों का ध्यान देने का समय भी कम हुआ है। सोशल मीडिया की तेज रफ्तार में कई तस्वीरें कुछ ही क्षणों में स्क्रॉल होकर आगे निकल जाती हैं। इसके बावजूद प्रभावशाली फोटोग्राफी आज भी लोगों को रोकने और सोचने पर मजबूर करती है। भारत में फोटोग्राफी का क्षेत्र भी पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बदला है। कभी फोटोग्राफी मुख्य रूप से शादी समारोह, पारिवारिक आयोजनों और पोर्ट्रेट तक सीमित मानी जाती थी। अब इसका दायरा काफी व्यापक हो चुका है। ब्रांड फोटोग्राफी, डॉक्यूमेंट्री, ललित कला, फोटो पत्रकारिता, मेडिकल और आर्किटेक्चरल फोटोग्राफी के साथ सोशल मीडिया कंटेंट में भी पेशेवर फोटोग्राफरों की मांग बढ़ी है।
ब्रांड भी अब वास्तविक तस्वीरों को देने लगे हैं प्राथमिकता
ब्रांड भी अब वास्तविक तस्वीरों को प्राथमिकता देने लगे हैं। उपभोक्ता वास्तविक और कृत्रिम या स्टॉक तस्वीरों के बीच अंतर आसानी से पहचान लेते हैं। ओटीटी और मनोरंजन उद्योग में भी प्रोडक्शन से जुड़े विभिन्न स्तरों पर फोटोग्राफी की महत्वपूर्ण भूमिका है। वहीं समाचार संगठनों को ऐसे फोटो जर्नलिस्ट की जरूरत होती है, जो घटनास्थल पर तेजी से तस्वीरें खींचने के साथ उन्हें तुरंत एडिट और प्रसारित कर सकें। फोटोग्राफी अब केवल तकनीक या शौक नहीं रह गई है। यह लाखों लोगों के लिए करियर और अभिव्यक्ति का माध्यम बन चुकी है। एक अच्छी तस्वीर इतिहास, समाज और मानवीय संवेदनाओं को शब्दों के बिना भी सामने रख सकती है।
"घर" थीम पर इस बार मनाया जाएगा वर्ल्ड फाटोग्राफी डे
विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर फोटोग्राफरों की उपलब्धियों को सम्मान देने के साथ फोटोग्राफी के उन अग्रदूतों को भी याद किया जाता है, जिन्होंने इस कला को विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह दिन लोगों को फोटोग्राफी की कला, तकनीक और इतिहास को समझने तथा कैमरे के जरिए दुनिया को एक नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है। हर साल 'विश्व फोटोग्राफी दिवस' एक खास थीम के तहत मनाया जाता है। इस बार की थीम "घर" है। यह थीम हर फोटोग्राफर को अपने सबसे प्रिय क्षण को साझा करने के लिए प्रेरित करती है। यह थीम व्यक्तिगत अनुभवों और भावनाओं को सामने लाती है, जो फोटोग्राफी को और भी खास बनाती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
JSSC-CGL समेत परीक्षाएं रद्द, छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल, अब कानून की मांग
2026-08-18
-
सरकार का परियोजनाओं के क्रियान्वयन, निवेश और उत्पादन शुरू कराने पर जोर
2026-08-18
-
बंगाल की खाड़ी में 8 मछुआरे लापता, सर्च ऑपरेशन तेज
2026-08-18
-
अब हमारे टैंक और फाइटर जेट होंगे पूरी तरह स्वदेशी! रक्षा क्षेत्र में आया बड़ा बदलाव।
2026-08-18
-
बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव: स्मृति ईरानी, राम माधव की वापसी
2026-08-18
-
राहुल मानहानि केस: सात्यकी सावरकर ने कोर्ट में गोडसे-RSS संबंध माना
2026-08-18
-
श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: गृह विभाग ने ट्रस्ट को सौंपी एसआईटी रिपोर्ट
2026-08-18
-
लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त 19 अगस्त को, महिलाओं को मिलेंगे 1750 रुपए
2026-08-17
-
यूपीआई पोस्ट ट्रांसफर सेवा से कतर से भारत पैसा भेजना हुआ आसान
2026-08-17
-
Supreme Court: एयरलाइंस के मनमाने किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
2026-08-17
-
आतंकी गुट शहजाद भट्टी नेटवर्क का खात्मा : अमित शाह
2026-08-17
-
राम मंदिर चढ़ावा मामले में सुप्रीम को ने दिया ये आदेश
2026-08-17
-
क्या मुख्यमंत्री से सीधी मुलाकात से थमेगा झारखंड के युवाओं का गुस्सा?
2026-08-17
-
राहुल गांधी को मिली बड़ी कानूनी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई-ईडी को दिए निर्देश
2026-08-17
-
उज्जैनः बाबा महाकाल और नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन को उमड़े भक्त
2026-08-17