पवन कल्याण बोले- राजनीतिक लाभ के लिए विपक्ष ने पास नहीं होने दिया महिला आरक्षण बिल
खबर सार :-
Womens Reservation Bill LIVE: लोकसभा में वोटिंग के दौरान संवैधानिक संशोधन बिल पास नहीं हो पाया। गृह मंत्री अमित शाह ने इस बिल पर हुई चर्चा का जवाब दिया। गृह मंत्री के जवाब के बाद, क़ानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बिल को विचार और पारित करने के लिए पेश किया। इस बिल को पास करने के लिए दो-तिहाई बहुमत की ज़रूरत थी।
खबर विस्तार : -
Womens Reservation Bill LIVE: 131वां संविधान संशोधन बिल जिसे महिला आरक्षण बिल, 2026 के नाम से भी जाना जाता है लोकसभा में पास नहीं हो पाया। इस पर काफ़ी चर्चाएं हुईं और सदन के भीतर ही वोटिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। यह बिल पारित कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी। लेकिन सरकार को दो तिहाई बहुमत नहीं मिल पाया। वहीं बिल पास न होने पर भाजपा के सहयोगी दल लगातार विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं।
इस बीच साउथ सिनेमा के एक जाने-माने अभिनेता और जन सेना पार्टी के संस्थापक पवन कल्याण (Pawan Kalyan ) महिला आरक्षण संशोधन बिल के पास न हो पाने से बेहद निराश हैं। अभिनेता ने इस नतीजे के लिए विपक्ष की कड़ी आलोचना की है, और उन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जान-बूझकर सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित किया है। इसके अलावा, पवन कल्याण ने प्रधानमंत्री मोदी की महिला-केंद्रित नीतियों की खुलकर तारीफ की है और उन्हें अपना समर्थन दिया है।
Womens Reservation Bill: पवन कल्याण ने विपक्ष पर साधा निशाना
पवन कल्याण ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'X' के ज़रिए विपक्ष पर ज़ोरदार हमला बोला। अभिनेता के अनुसार, विपक्ष ने जान-बूझकर बिल के पास होने में रुकावट डाली। 'X' पर अभिनेता ने लिखा: "भारत की विधानसभाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को मज़बूत करने का एक ऐतिहासिक अवसर विपक्ष ने जान-बूझकर रोक दिया है। विपक्ष का यह रवैया साफ़ करता है कि उनमें भारत के लोकतंत्र को मज़बूत करने या महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे बदलाव लाने वाले सुधारों का समर्थन करने की कोई नीयत नहीं है।"
Womens Reservation Bill: कांग्रेस पर लगाएं गंभीर आरोप
पवन कल्याण (Pawan Kalyan ) का कहना है कि विपक्ष ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वे राष्ट्रीय प्रगति के बजाय राजनीतिक फ़ायदे को ज़्यादा अहमियत देते हैं एक ऐसा रवैया जिसने आखिरकार महिलाओं के अधिकारों को कमज़ोर किया है। उन्होंने आगे लिखा: "इस ऐतिहासिक सुधार का समर्थन करना महिलाओं को सशक्त बनाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मज़बूत करने के प्रति एक सामूहिक प्रतिबद्धता को दिखाता है। NDA के सहयोगी के तौर पर, जन सेना पार्टी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व का पूरे दिल से स्वागत और तारीफ़ करती है, जिन्होंने संसद के सामने यह अहम बिल पेश किया। अगर यह बिल पास हो जाता, तो यह पूरे देश में लाखों महिलाओं के लिए गर्व और प्रगति का एक निर्णायक पल होता।"
महिला आरक्षण बिल को नहीं मिला बहुमत
गौरतलब है कि महिला आरक्षण संशोधन बिल को पास करने के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत थी। वोटों की गिनती में बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े और विरोध में 230 जो जरूरी बहुमत से कम थे। संशोधन बिल के पास न हो पाने के बाद, इस मुद्दे पर हर तरफ जोरदार बहस छिड़ गई है; राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म तक, हर जगह से लोग अपने-अपने विचार रख रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15
-
15 से 18 OCTOBER तक आंधी-बारिश का अलर्ट, Gwalior में गिरेगा हवा के साथ पानी
2026-10-15
-
दिवाली से पहले 11.40 लाख कर्मचारियों को बोनस की सौगात
2026-10-14