Bengal CM Oath Ceremony: बंगाल में आज से भाजपा सरकार, शुवेंदु अधिकारी ने ली सीएम पद की शपथ
खबर सार :-
Bengal CM Oath Ceremony: कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी पीएम मोदी के पास पहुंचे और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
खबर विस्तार : -
Bengal CM Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिए आज यानी 9 मई 2026 का दिन ऐतिहासिक है। बंगाल में आज से नए राजनीतिक युग की शुरुआत हो गई है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। वह राज्य में इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होने वाले भजापा के पहले नेता हैं। 15 वर्षों तक बंगाल में चले ममता बनर्जी शासन के बाद अब बंगाल को आगे ले जाने की जिम्मेदारी भाजपा के कंधों पर है। सुवेंदु के साथ पांच विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। जिसमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तिनिया, खुदीराम टोटो, निशिथ घोष शामिल है।
Bengal CM Oath Ceremony: पीएम मोदी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
सुवेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11:00 बजे कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हुआ। यह परेड ग्राउंड ऐतिहासिक रूप से विशाल जनसभाओं की मेजबानी करके बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य का केंद्र रहा है। सुवेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह,भजापा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री शामिल हुए। शपथ लेने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
इससे पहले शुक्रवार को भाजपा की बैठक में बंगाल में पार्टी के विधायकों ने सर्वसम्मति से सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना। इसके अलावा अन्य उम्मीदवार का नाम प्रस्तावित नहीं किया गया था। भाजपा ने इस समारोह के लिए रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती (9 मई) की तारीख चुनी। यह एक सोची-समझी सांस्कृतिक पहल थी, जिसका उद्देश्य उन मतदाताओं को संदेश देना था जिन्होंने BJP को सत्ता में पहुंचाया।
भाजपा के सबसे पुराने कार्यकर्ता से मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार का अभिनंदन किया और पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। 1952 में, भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर में मौजूद माखनलाल सरकार को गिरफ्तार कर लिया गया था। 98 वर्ष की आयु में भी श्री माखनलाल सरकार स्वतंत्रताोत्तर भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी स्तर के नेताओं में से एक हैं।
ममता के विश्वासपात्र से लेकर सीएम बनने तक का सफर
दरअसल अधिकारी की कहानी किसी नाटक से कम नहीं है। कभी TMC के करीबी विश्वासपात्र रहे सुवेंदु ने ममता बनर्जी से संबंध तोड़ लिए और भजापा में शामिल हो गए। इसके बाद, उन्होंने ममता बनर्जी को उनके ही गढ़ में हरा दिया। अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों ही सीटों से चुनाव लड़ा ये सीटें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गढ़ मानी जाती हैं। उन्होंने ममता बनर्जी को उनके अपने ही गढ़ में 15,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया।
Election Results 2026: बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत
गौरतलब है कि 2026 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा ने 293 में से 207 सीट हासिल की है, जबकि तृणमूल 80 सीटों तक ही सिमट कर रह गई है। बंगाल में बहुमत का जादुई आंकड़ा छूने के लिए 148 सीट चाहिए थीं, लेकिन भाजपा ने 207 सीटों के साथ यह आंकड़ा भी पार कर लिया है। वहीं, एक सीट फाल्टा पर 21 मई को मतदान और 24 मई को नतीजे आएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15
-
15 से 18 OCTOBER तक आंधी-बारिश का अलर्ट, Gwalior में गिरेगा हवा के साथ पानी
2026-10-15
-
दिवाली से पहले 11.40 लाख कर्मचारियों को बोनस की सौगात
2026-10-14