Weather Update: झुलसा देने वाली गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
खबर सार :-
Weather Update : पूरे देश में हीटवेव जारी है, लेकिन कुछ राज्यों में आज गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिससे भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी।
खबर विस्तार : -
Weather Update: देश के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। कई शहरों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, जिससे रोजमर्रा की जिदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। इस बीच, भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे उत्तर भारत के लिए कुछ राहत की खबर आई है। मौसम विभाग (IMD) ने संकेत दिया है कि जल्द ही देश के ज़्यादातर हिस्सों में मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से अगले कुछ दिनों में बारिश, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है, जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है।
Weather Update: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों के लिए खास अलर्ट जारी किया है। सोमवार शाम से ही मौसम में बदलाव के संकेत दिखने लगे थे। अगले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश और बौछारों के साथ आंधी-तूफान भी आएगा। साथ ही 40 से 60 kmph की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। जिससे हीट वेव कम हो सकती है, लेकिन टेम्परेचर अभी भी 40°C के आस-पास रहेगा। धूल भरी आंधी से सड़क पर विज़िबिलिटी कम हो सकती है, इसलिए गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। धूल भरी आंधी के दौरान पुराने पेड़ों, बिजली के खंभों और टूटे-फूटे बिलबोर्ड के नीचे खड़े होने से बचें।
Rain Alert: यूपी-बिहार में बारिश का चेतावनी
पिछले कई दिनों से गर्मी झेल रहे उत्तर प्रदेश के लिए राहत की खबर है। आईएमडी ने बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज यानी मंगलवार, 28 अप्रैल को सहारनपुर, मेरठ, मुजफ़्फ़रनगर, बिजनौर, रामपुर, बुलंदशहर, बदायूं, ज्योतिबा फुले नगर, औरैया, आगरा, मथुरा, महामाया नगर, जालौन, फिरोजाबाद, बलरामपुर, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश की उम्मीद है।

बिहार की बात करें तो कल हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन शाम तक गर्मी से कुछ राहत मिली। आज मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश की तरह बिहार में भी आंधी-तूफ़ान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 28 अप्रैल को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, सारण, सीवान, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और सीतामढ़ी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
Heatwave Alert: इन राज्यों में चलेगी लू
कल मौसम विभाग ने उत्तर भारत के ज़्यादातर राज्यों के लिए लू का अलर्ट जारी किया था, लेकिन आज इन राज्यों को थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। मौसम विभाग ने आज पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, गुजरात, महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और तमिलनाडु में लू चलने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में तापमान 44 डिग्री के पार जा सकता है।
Weather Update: पहाड़ी राज्यों का हाल
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए सोमवार को लू का अलर्ट जारी किया था। हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाके बहुत ज़्यादा गर्म हो गए थे, लेकिन आज हिमाचल प्रदेश को भी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। आज मौसम बदलने वाला है और हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चंपावत और अल्मोड़ा और हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इन तीनों राज्यों में ओले गिरने की भी संभावना जताई है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
आंदोलन भूल जाएगा विपक्ष, विदेशों की राह पर हो रहे आंदोलन
2026-10-17
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15