IMD Rain Alert: यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की चेतावनी
खबर सार :-
IMD Rain Alert: देश भर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
खबर विस्तार : -
IMD Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया। IMD ने चेतावनी दी है कि जैसे-जैसे देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून की गतिविधि तेज हो रही है, भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना बढ़ती जा रही है।
15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
IMD के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मेघालय, मणिपुर, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज़ हवाओं (70 किमी/घंटा तक की गति) और आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की उम्मीद है। तेज हवाओं से पेड़, बिजली के खंभे और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है, साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने का भी खतरा है।
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे आंधी-तूफान के दौरान घर के अंदर रहें और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें। खराब मौसम से प्रभावित इलाकों में परिवहन और बिजली आपूर्ति में संभावित रुकावटों के बारे में भी निवासियों को सावधान किया गया है।
पहाड़ी इलाकों के लिए भूस्खलन की चेतावनी
IMD ने क्षेत्रों में उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित मौसम केंद्र ने 19 जुलाई से 23 जुलाई के बीच कई ज़िलों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। यह अलर्ट इसलिए जारी किया गया क्योंकि आज से शुरू हो रहे दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के साथ-साथ इस क्षेत्र में एक नया 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे राज्य भर में व्यापक बारिश हो सकती है।
मौसम केंद्र के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि शनिवार के लिए मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और सिरमौर ज़िलों में भारी बारिश के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से सतर्क रहने का आग्रह किया है, खासकर उन इलाकों में जहां भूस्खलन और अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का खतरा ज़्यादा है।
इस बीच, IMD ने जम्मू-कश्मीर के लिए भी चेतावनी जारी की है, जिसमें आने वाले दिनों में भारी बारिश के साथ-साथ अचानक बाढ़, भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को शनिवार रात, रविवार सुबह और 20 से 22 जुलाई के बीच ज़्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि इस दौरान मौसम के हालात खराब रहने की आशंका है।
आपदा प्रबंधन एजेंसियां हाई अलर्ट पर
निवासियों को सलाह दी गई है कि वे नदियों, झरनों और जलप्रपातों के पास जाने से बचें, पहाड़ी रास्तों पर सावधानी से यात्रा करें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करें। आपदा प्रबंधन एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने और खराब मौसम से पैदा होने वाली किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। IMD ने प्रभावित इलाकों के लोगों से कहा है कि वे मौसम से जुड़ी आधिकारिक जानकारी और सलाह पर नज़र रखें, क्योंकि मानसून के इस दौर में मौसम तेजी से बदल सकता है।
ये भी पढ़ेंः- दिल्ली-NCR में आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, गर्मी और उमस से मिलेगी राहत
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-07-18
-
Sonam Wangchuk: भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की बिगड़ी हालत, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
2026-07-18
-
2026-07-17
-
2026-07-17
-
बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
2026-07-17
-
गोरक्षा कानून और राम मंदिर प्रबंधन को लेकर शंकराचार्य का केंद्र पर निशाना, बोले- देना होगा जवाब
2026-07-17
-
आसाराम की अंतरिम जमानत पर SC सख्त, राजस्थान सरकार से मांगा जवाब
2026-07-17
-
2026-07-17
-
गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच और आरोपी गिरफ्तार, साजिश की जांच तेज
2026-07-17
-
2026-07-17
-
बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रावणी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, AI कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
2026-07-17
-
‘सोनम वांगचुक को दें शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जिम्मेदारी’, जंतर-मंतर में बोले अरविंद केजरीवाल
2026-07-16
-
2026-07-16
-
2026-07-16
-
पुरी रथ यात्रा में कथित भगदड़ जैसी स्थिति, एक श्रद्धालु की मौत का दावा; आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
2026-07-16