Weather Update: फिर बदलेगा दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम, IMD ने जारी की आंधी-बारिश की चेतावनी
खबर सार :-
Weather Update: बारिश और तेज़ हवाओं से थोड़ी राहत मिलने के बाद, दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो-तीनों में तेज हवाओं के साथ बारिश की उम्मीद है। हालांकि राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप जारी रहेगा।
खबर विस्तार : -
Weather Update: देश में एक बार फिर आंधी और बारिश का कहर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR समेत उत्तर-पश्चिमी भारत के लिए एक नई चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 मई से 14 मई के बीच कई राज्यों में आंधी, बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
Weather Update: 11-12 मई के लिए 'येलो अलर्ट' जारी
दरअसल पिछले कुछ दिनों की बारिश के बाद दिल्ली में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, संक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में मौसम के फिर से सुहावना होने की उम्मीद है। IMD ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए 11 और 12 मई के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। आईएमडी का कहना है कि तेज़ हवाओं और बादलों के छाए रहने से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में आज कोई बारिश की संभावना नहीं यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री बना रहेगा।

मौसमः इन राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भी मौसम खराब रह सकता है। हालांकि कुछ राज्यों में भारी बारिश के किसानों के फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है। जिसको लेकर किसान चिंतित है।
Weather Update: यहां नहीं मिलेगी हीटवेव से राहत
इसके विपरीत, पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में अगले सात दिनों तक लू (heatweb) की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। उधर मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर के टाइम ज़्यादा देर तक तेज धूप में न रहें। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी की सलाह दी है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह में दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में भी भारी बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं चेतावनी जारी है।

बिहार में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही
शुक्रवार को पटना समेत बिहार के सात ज़िलों में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। पेड़ गिरने और बिजली गिरने से नौ लोगों की जान चली गई। सबसे ज़्यादा पांच मौते राजधानी पटना में हुईं। आंधी की वजह से 600 से ज़्यादा पेड़ भी गिर गए। वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, खासकर आगरा और जालौन में बारिश हुई; मऊ में ओले भी गिरे। शनिवार के लिए 17 ज़िलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक CEO का रास्ता साफ, 3 नामों का पैनल तैयार
2026-09-01
-
देशभर में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना, 20 राज्यों में अलर्ट
2026-09-01
-
आज से बढ़े कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम, रेस्तरां में खाना हो सकता है महंगा
2026-09-01
-
सुप्रीम कोर्ट से 'मोहम्मद' दीपक को राहत, FIR और सोशल मीडिया बैन पर रोक
2026-09-01
-
बिहार-झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे पर समझौता, 25 साल पुराना विवाद खत्म
2026-08-31
-
रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू: 'फैमिली फुल हाउस' शो 19 सितंबर से
2026-08-31
-
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हमला, तीन की मौत, जंगल में बीतेगी रात
2026-08-31
-
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा बंधुओं को 2 हफ्ते में सरेंडर का आदेश
2026-08-31
-
राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
2026-08-31
-
भारतीय नौसेना को मिला गहरे समुद्र का संकटमोचक INS निपुण
2026-08-31
-
भारत-उज्बेकिस्तान के बीच हुए कई समझौते, रणनीतिक साझेदारी की घोषणा
2026-08-30
-
NEET-PG 2026: 2.65 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
2026-08-30
-
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों का डंप किया विस्फोटक बरामद
2026-08-30
-
NEET PG 2026: बिजली गुल होने से परीक्षा रुकी, 5 सितंबर को दोबारा होगी परीक्षा
2026-08-30
-
लखनऊः राजनाथ सिंह ने किया 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
2026-08-30