योगी सरकार ने कहा- इजरायल में पूरी तरह सुरक्षित हैं यूपी के श्रमिक, लिया जा रहा डेली अपडेट
खबर सार :-
इजरायल में जारी तनावपूर्ण स्थिति के बीच, उत्तर प्रदेश के 6,000 से अधिक श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए, इन सभी श्रमिकों की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। श्रम एवं रोजगार विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. षणमुग सुंदरम इज़राइल स्थित भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क में हैं।
खबर विस्तार : -
लखनऊः इजरायल में जारी तनावपूर्ण हालात के बीच उत्तर प्रदेश के हजारों श्रमिकों को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार के अनुसार, इजरायल में कार्यरत 6000 से अधिक यूपी के श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन डॉ. षणमुग सुंदरम लगातार इजरायल में भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं और वहां की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
दूतावास से लगातार संपर्क
अधिकारियों के अनुसार, डॉ. षणमुग सुंदरम की इजरायल में भारत के राजदूत जेपी सिंह से नियमित बातचीत हो रही है। 11, 17 और 28 मार्च को साझा किए गए अपडेट में राजदूत ने स्पष्ट किया कि सभी भारतीय श्रमिक, जिनमें उत्तर प्रदेश के श्रमिक भी शामिल हैं, सुरक्षित हैं।
उन्होंने बताया कि मौजूदा हालात में स्वाभाविक रूप से चिंता का माहौल जरूर है, लेकिन किसी भी श्रमिक की ओर से भारत लौटने की कोई विशेष मांग सामने नहीं आई है। दूतावास लगातार सभी के संपर्क में है और उनकी जरूरतों का ध्यान रखा जा रहा है।
सामान्य जीवन जी रहे श्रमिक
राजदूत जेपी सिंह ने यह भी जानकारी दी कि कुछ यूपी के श्रमिकों ने हाल ही में भारत से गए पत्रकारों का स्वागत किया, जो इस बात का संकेत है कि हालात नियंत्रण में हैं और श्रमिक सामान्य जीवन जी रहे हैं। भारतीय दूतावास की प्रथम सचिव डॉ. गरिका तेजेश्वर ने भी पुष्टि की है कि अब तक किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है और सभी श्रमिक सुरक्षित हैं।
जरूरत पड़ने पर वापसी की व्यवस्था
दूतावास के अनुसार, कुछ भारतीय नागरिक—मुख्य रूप से व्यापारी और छात्र—स्वेच्छा से वापस लौटे हैं, जिन्हें जॉर्डन के रास्ते सुरक्षित निकाला गया। यदि कोई श्रमिक भारत लौटना चाहता है, तो उसके लिए भी इसी तरह की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन सक्रिय
अधिकारियों ने बताया कि दूतावास के कंट्रोल रूम को अब तक कोई गंभीर या आपातकालीन संदेश प्राप्त नहीं हुआ है। सभी श्रमिक स्थानीय सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं। साथ ही, इजरायल की पॉपुलेशन एंड इमिग्रेशन अथॉरिटी द्वारा संचालित कॉल सेंटर भी सक्रिय है, जहां विभिन्न भाषाओं में सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
श्रमिकों की सुरक्षा का ध्यान
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रमुख सचिव डॉ. षणमुग सुंदरम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विदेशों में काम कर रहे प्रदेश के सभी श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जरूरत पड़ने पर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
तनाव के बावजूद स्थिति नियंत्रण में
हालांकि इजरायल में समय-समय पर मिसाइल हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं, फिर भी वहां रह रहे भारतीयों, खासकर यूपी के श्रमिकों की स्थिति सामान्य बनी हुई है। सरकार और भारतीय दूतावास मिलकर हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15