Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बंपर वोटिंग, दोपहर 3 बजे तक 78.77 फीसदी मतदान, तमिलनाडु में भी 70% के पार
खबर सार :-
West Bengal Election 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण के लिए बंपर वोटिंग हो रही है, जिसमें 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में 3.22 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। शेष 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा, वोटों की गिनती 4 मई को होगी।
खबर विस्तार : -
Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल की 152 और तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर आज मतदान जारी है। बंगाल में दो चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसमें आज यानी 23 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग हो रही है। जबकि तमिनाडु की सभी 234 सीटों पर सुबह 7 बजे वोटिंग जारी है। दोनों राज्यो में चुनावों को लेकर जनता में जबरदस्त उत्साह है। पोलिंग बूतों लंबी कतारें लगी हुई है। दोपहर 3 बजे तक ही पश्चिम बंगाल 78.77 तो तमिलनाडु में 70 प्रतिशत मतदान हो चुका है। दोनों राज्योंं में जिस रफ्तार से वोंटिंग हो रही है, इससे पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएंगे।
Assembly Election 2026: बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.77 फीसदी वोटिंग
भारतीय चुनाव आयोग (ECI) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.77 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। जबकि तमिलनाडु में 70% प्रतिशत से ज़्यादा मतदान दर्ज किया गया। इससे पहले, गुरुवार सुबह 11 बजे तक दर्ज वोटिंग प्रतिशत को देखें तो पश्चिम बंगाल में 41.11% और तमिलनाडु में 37.56% वोटिंग हुई थी।
बंगाल में इन 16 जिलों में हो रहा मतदान
जिन 16 ज़िलों में गुरुवार को वोटिंग का पहला चरण हो रहा है, उनमें उत्तरी बंगाल के कूचबिहार, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तरी दिनाजपुर, दक्षिणी दिनाजपुर और मालदा; और दक्षिणी बंगाल के मुर्शिदाबाद, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिमी बर्धमान और बीरभूम शामिल हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल की बाकी 142 विधानसभा सीटों के लिए चुनावों का दूसरा चरण 29 अप्रैल को होना है। नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
5.73 करोड़ मतदाता करेंगे 4,023 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
बंगाल के साथ तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह 7 बजे वोटिंग जारी है। इन चुनावों में, 5.73 करोड़ से ज़्यादा योग्य वोटर चार-तरफ़ा कड़े मुकाबले के बीच 4,023 उम्मीदवारों की किस्मत का फ़ैसला करेंगे। इस चुनावी मुकाबले में मुख्य रूप से DMK के नेतृत्व वाला सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस, AIADMK के नेतृत्व वाला नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस, नाम तमिलर काची और तमिझगा वेट्री कझगम शामिल हैं। नतीजतन, यह हाल के वर्षों के सबसे कड़े चुनावी मुकाबलों में से एक बनकर उभरा है। मतदान सुबह-सुबह शुरू हुआ, और बड़ी संख्या में मतदाता पोलिंग बूथों पर कतारों में खड़े दिखाई दिए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक CEO का रास्ता साफ, 3 नामों का पैनल तैयार
2026-09-01
-
देशभर में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना, 20 राज्यों में अलर्ट
2026-09-01
-
आज से बढ़े कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम, रेस्तरां में खाना हो सकता है महंगा
2026-09-01
-
सुप्रीम कोर्ट से 'मोहम्मद' दीपक को राहत, FIR और सोशल मीडिया बैन पर रोक
2026-09-01
-
बिहार-झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे पर समझौता, 25 साल पुराना विवाद खत्म
2026-08-31
-
रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू: 'फैमिली फुल हाउस' शो 19 सितंबर से
2026-08-31
-
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हमला, तीन की मौत, जंगल में बीतेगी रात
2026-08-31
-
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा बंधुओं को 2 हफ्ते में सरेंडर का आदेश
2026-08-31
-
राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
2026-08-31
-
भारतीय नौसेना को मिला गहरे समुद्र का संकटमोचक INS निपुण
2026-08-31
-
भारत-उज्बेकिस्तान के बीच हुए कई समझौते, रणनीतिक साझेदारी की घोषणा
2026-08-30
-
NEET-PG 2026: 2.65 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
2026-08-30
-
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों का डंप किया विस्फोटक बरामद
2026-08-30
-
NEET PG 2026: बिजली गुल होने से परीक्षा रुकी, 5 सितंबर को दोबारा होगी परीक्षा
2026-08-30
-
लखनऊः राजनाथ सिंह ने किया 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
2026-08-30