Tamil Nadu Election Results: तमिलनाडु में सत्तारूढ़ DMK को बड़ा झटका, रुझानों में फिल्म स्टार विजय की पार्टी TVK को भारी बढ़त
खबर सार :-
Tamil Nadu Election Results : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग (ECI ) द्वारा जारी आंकड़ों में भी अब तस्वीर साफ हो गई है। बंगाल और असम में, BJP स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने की स्थिति में दिख रही है। वहीं, तमिलनाडु में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।
खबर विस्तार : -
Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेकी में हुए विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। वोटों की गिनती के साथ ही रुझान भी सामने आ चुके है। शुरुआती रुझानों में भाजपा पश्चिम बंगाल में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और टीएमसी से आगे निकल गई है। वहीं तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। रुझानों में अभिनेता-राजनेता थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) ने जबरदस्त बढ़त हासिल कर ली है। वहीं, सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) शुरुआती रुझानों में AIADMKसे भी नीचे खिसक गई है।
Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11:00 बजे तक, विजय की पार्टी (TVK) 108 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। BJP की सहयोगी, AIADMK, दूसरे स्थान पर है, जिसने अब तक 73 सीटों पर बढ़त बना ली है। MK स्टालिन की पार्टी, DMK, फिलहाल केवल 54 सीटों पर आगे है। दरअसल दो साल पहले, फरवरी 2024 में विजय (Thalapathy Vijay) ने तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के गठन की घोषणा की थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि उनकी पार्टी 2026 के राज्य चुनावों में अपना चुनावी पदार्पण करेगी।
Tamil Nadu Election Results 2026: वोटों की गिनती जारी
दरअसल तमिलनाडु में वोटों की गिनती सुबह 8:00 बजे शुरू हुई। पहले आधे घंटे के दौरान पोस्टल बैलेट से आए वोटों की गिनती की गई, जिसके बाद सुबह 8:30 बजे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVMs) से वोटों की गिनती शुरू हुई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों से कुछ दिन पहले ही कई एग्जिट पोल ने सत्ताधारी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) की जीत की भविष्यवाणी की हालांकि एग्जिट पोल अक्सर गलत भी साबित होते हैं।
234 सीटों पर 23 अप्रैल को हुआ था मतदान
बता दें कि 234 सीटों वाली विधानसभा के लिए चुनाव 23 अप्रैल को एक ही चरण में संपन्न हुए थे। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के अनुसार, कुल 4.8 करोड़ वोट डाले गए, जिसके परिणामस्वरूप 85.1 प्रतिशत मतदान हुआ। खास बात यह है कि तमिलनाडु में पिछले चार विधानसभा चुनावों में पहली बार, 2026 में महिला मतदाताओं की भागीदारी 80 प्रतिशत से ज़्यादा हो गई है।
सोमवार को, राज्य भर में 62 तय काउंटिंग सेंटरों पर सभी 75,064 पोलिंग स्टेशनों जिनमें पोस्टल बैलेट भी शामिल हैं के वोटों की गिनती चल रही है। लगभग 1.25 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, और काउंटिंग सेंटरों और हॉल में जाने के लिए अधिकृत सभी अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के लिए QR कोड-आधारित फोटो पहचान पत्र ज़रूरी हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक CEO का रास्ता साफ, 3 नामों का पैनल तैयार
2026-09-01
-
देशभर में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना, 20 राज्यों में अलर्ट
2026-09-01
-
आज से बढ़े कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम, रेस्तरां में खाना हो सकता है महंगा
2026-09-01
-
सुप्रीम कोर्ट से 'मोहम्मद' दीपक को राहत, FIR और सोशल मीडिया बैन पर रोक
2026-09-01
-
बिहार-झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे पर समझौता, 25 साल पुराना विवाद खत्म
2026-08-31
-
रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू: 'फैमिली फुल हाउस' शो 19 सितंबर से
2026-08-31
-
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हमला, तीन की मौत, जंगल में बीतेगी रात
2026-08-31
-
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा बंधुओं को 2 हफ्ते में सरेंडर का आदेश
2026-08-31
-
राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
2026-08-31
-
भारतीय नौसेना को मिला गहरे समुद्र का संकटमोचक INS निपुण
2026-08-31
-
भारत-उज्बेकिस्तान के बीच हुए कई समझौते, रणनीतिक साझेदारी की घोषणा
2026-08-30
-
NEET-PG 2026: 2.65 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
2026-08-30
-
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों का डंप किया विस्फोटक बरामद
2026-08-30
-
NEET PG 2026: बिजली गुल होने से परीक्षा रुकी, 5 सितंबर को दोबारा होगी परीक्षा
2026-08-30
-
लखनऊः राजनाथ सिंह ने किया 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
2026-08-30