Rajiv Gandhi 35th Death Anniversary: देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 35वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (
Sonia Gandhi ), लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul, Gandhi ), कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka gandhi), उनकी बेटी मिराया वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा ने उनके स्मारक 'वीर भूमि' पर पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी को याद किया और देश के प्रति उनके योगदान को नमन किया।
इसके अतिरिक्त कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा भी राजीव गांधी को याद करने के लिए 'वीर भूमि' पहुंचे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, भूपिंदर सिंह हुड्डा, अजय कुमार लल्लू और पी. चिदंबरम ने भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi Death Anniversary) को पुष्पांजलि अर्पित की।
राजीव गांधी को याद करते हुए, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने 'X' (ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा: "सूचना क्रांति और पंचायती राज के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस (Rajiv Gandhi Death Anniversary) पर मैं उन्हें नमन करता हूं। भारत को एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाने की दिशा में उनके असाधारण योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।" कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने लिखा- "पंचायती राज और सूचना क्रांति के जनक, आधुनिक भारत के निर्माता, युवाओं के प्रेरणास्रोत और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि ( Rajiv Gandhi) पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।"
21 मई 1991 की वो काली रात जब श्रीपेरंबुदूर में एक चुनावी रैली के दौरान, धनु नाम की एक महिला LTTE कार्यकर्ता राजीव गांधी के पास पहुंची। उसके हाथों में एक माला थी और उसने सम्मान के प्रतीक के रूप में उनके पैर छूने के लिए नीचे झुककर प्रणाम किया। जैसे ही उसने ऐसा किया, उसने अपनी कमर पर बंधे एक बेल्ट-बम का ट्रिगर दबा दिया, जिससे एक ज़ोरदार धमाका हुआ। इस भयानक धमाके में राजीव गांधी बम धमाका करने वाली महिला और 14 अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
अन्य प्रमुख खबरें
World Bee Day 2026: मधुमक्खियों के बिना फल-फूल ही नहीं, चाॅकलेट और काॅफी पर मंडरा सकता है खतरा
सोने के अंडे निगलकर कर तस्करी कर रहे गिरोह का भंडाफोड़, DRI ने एक को दबोचा
राहुल के बयान के समर्थन में उतरी कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- जनता का गुस्सा अधिक तीखा
टॉफी, ट्रेंड और ताबड़तोड़ मीम्स: मोदी-मेलोनी मोमेंट हुआ वायरल, ‘मेलोडी’ वीडियो बना इंटरनेट सेंसेशन
सिक्किम में Odd-Even Rule लागू, ईंधन बचाने के लिए सरकार ने लिया फैसला
Twisha Sharma death case: निष्पक्ष जांच की मांग तेज, पिता ने कहा- सिस्टम पर बनाया जा सकता है दबाव