आगामी होली व बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक आयोजित
खबर सार :-
आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन पहले से अलर्ट हो गया है। पुलिस ने सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्च की। जिसमें अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई।
खबर विस्तार : -
शाहजहांपुरः आगामी होली पर्व एवं परंपरागत बड़े लाट साहब जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से थाना कोतवाली परिसर में थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था, कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
अन्य विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी द्वारा की गई, जिसमें पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान विशेष रूप से होली के बड़े लाट साहब जुलूस के मार्ग, समय, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा संभावित संवेदनशील बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
शांति बनाए रखने की अपील
उपस्थित सम्भ्रांत व्यक्तियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाए रखें। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार खुशियों और आपसी मेल-मिलाप का प्रतीक होते हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की अराजकता या विवाद की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।
पुलिस का सहयोग करने का अनुरोध
बैठक के दौरान आमजन से यह भी अनुरोध किया गया कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें फैलाएं। यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी प्राप्त होती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
अधिकारियों ने कहा आगामी होली पर्व एवं बड़े लाट साहब जुलूस को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क, सजग एवं प्रतिबद्ध है। बैठक के अंत में सभी उपस्थित सम्भ्रांत व्यक्तियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15