Delhi Building Collapse: बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल गिरफ्तार, पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से दबोचा
खबर सार :-
Delhi Building Collapse: दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन में गिरी पांच मंजिला इमारत के मालिक हरिराम को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था।
खबर विस्तार : -
Delhi Building Collapse: राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 पहुंच गई है। सोमवार को बचाव अभियान के दौरान एक और शव बरामद किया गया। इस हादसे में 12 अन्य को बचा लिया गया है। इस बीच, पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल को गिरफ्तार कर लिया गया है। हरिराम को राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ लिया गया है। घटना के बाद से वह फरार था। लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद, दिल्ली पुलिस ने हरिराम बंसल को पकड़ने के लिए 10 टीमें बनाई थीं। फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
हरिराम की गिरफ्तार को लगी थी 10 टीमें
बता दें कि हादसे के बाद पुलिस ने साउथ कैंपस थाने में हरि राम और अन्य लोगों पर गैर-इरादतन हत्या, बिल्डिंग के रखरखाव में लापरवाही और दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। उन्हें खोजने और गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 10 अलग-अलग टीमें बनाई थी। इन टीमों में स्थानीय जिला पुलिस और स्पेशल स्टाफ के साथ-साथ विभिन्न जिला विभागों के अधिकारी भी शामिल हैं। सभी 10 टीमों का नेतृत्व एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (एडिशनल DCP) रैंक के अधिकारी कर रहे हैं।
हरिराम को खोजने और पकड़ने की कोशिश के तहत दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर छापेमारी भी की गई थी। इसके अलावा, सीनियर अधिकारी ऑपरेशन की निगरानी कर रहे थे। साथ ही अलग-अलग जगहों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। आखिरकार ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उसे भिवाड़ी से पकड़ लिया गया।
ये भी पढ़ेंः- हिमाचल में कालका-शिमला हेरिटेज रेल यात्रा के लिए बढ़ा इंतजार, भूस्खलन से ट्रैक की मरम्मत में देरी
हादसे में सात लोगों की मौत
इस घटना में सात लोगों की जान चली गई है, जबकि 12 लोगों को बचा लिया गया है; मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है। 'हॉस्टल डेज' नाम की यह पांच मंजिला बिल्डिंग पुरुष छात्रों के लिए PG (पेइंग गेस्ट) अकोमोडेशन के तौर पर चल रही थी और घटना के समय परिसर में कई छात्र मौजूद थे। चश्मदीदों के मुताबिक, बगल की एक बिल्डिंग भी गिर गई, जिससे इलाके की बिल्डिंगों की सुरक्षा और मजबूती को लेकर चिंता और बढ़ गई है। आशंका है कि मलबे में बड़ी संख्या में छात्र फंसे हो सकते हैं, क्योंकि दिल्ली यूनिवर्सिटी के आस-पास के कॉलेजों के कई छात्र ऐसे PG अकोमोडेशन में रहते हैं।
CM रेखा गुप्ता ने किया दुर्घटना स्थल का दौरा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार सुबह दुर्घटना स्थल का फिर से दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा उपायों का जायजा लिया और हादसे के बाद चल रहे बचाव और उससे जुड़े कामों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इमारत के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। साथ ही, उन्होंने यह भी साफ किया कि इस मामले में लापरवाही या चूक के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले दिल्ली नगर निगम (MCD) के अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय ने रविवार को बताया कि दिल्ली सरकार ने सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने का आदेश दिया है और इमारत के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है। दिल्ली CMO के अनुसार, यह फैसला घटनास्थल के निरीक्षण और घटना की शुरुआती जांच के बाद लिया गया। कार्यालय ने कहा कि इस गंभीर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को पूरी तरह जवाबदेह ठहराया जाएगा और कानून के सबसे सख्त प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
50 साल पुरानी थी इमारत
गौरतलब है कि रविवार दोपहर सत्य निकेतन की एक संकरी गली में पांच मंजिला इमारत गिर गई, जिसमें लड़कों का हॉस्टल था। यह इमारत लगभग 50 साल पुरानी थी। AIIMS दिल्ली ने आधिकारिक तौर पर इस घटना में छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। जबकि सोमवार को एक और शव बरामद हुआ जिससे मरने वालों की संख्या 7 पहुंच गई है। सर्च ऑपरेशन के दूसरे दिन तक 12 लोगों को बचाया जा चुका है। फिलहाल मलबे में जिंदगी की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ेंः- सत्य निकेतन से लेकर पहाड़गंज तक, दिल्ली में कब-कब ढहीं इमारतें? देखें बड़े हादसों की पूरी लिस्ट
अन्य प्रमुख खबरें
-
पीएम मोदी गुजरात को देंगे 35 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
2026-09-07
-
सागर जहरीली शराबः 30 से ज्यादा आरोपियों पर केस, 12 मौतें
2026-09-07
-
सत्य निकेतन में बहुमंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 11 लोगों को बचाया गया
2026-09-06
-
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोग दबे
2026-09-06
-
BRICS Summit 2026 से पहले नई दिल्ली में तैयारियां तेज
2026-09-06
-
गुजरात: एक्शन में एंटी-नारकोटिक्स विंग, 7 दिन में शुरू होगा काम
2026-09-06
-
बिहार में बाढ़ का कहर, गंगा उफान पर, कई जिलों में लाखों लोग प्रभावित
2026-09-05
-
Delhi-NCR Heavy Rain: भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर बेहाल
2026-09-05
-
नंद के आनंद भयो...भजनों, शंख और घंटियों की गूंज के बीच घर-घर जन्मे कान्हा
2026-09-05
-
स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में, निशु आजाद मामला
2026-09-04
-
स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तारी मामला: कांग्रेस की मांग और दिल्ली पुलिस का पक्ष
2026-09-04
-
किसानों के मुद्दों पर राकेश टिकैत ने किया महापंचायत का ऐलान
2026-09-04
-
राजनाथ सिंह बोले- जापान से साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उत्सुक
2026-09-04
-
फुकेत-दिल्ली उड़ान में पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, इस बात पर बढ़ी चिंता
2026-09-04
-
श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान IndiGo विमान पोल से टकराया
2026-09-04