दिल्ली में दर्दनाक हादसाः सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत अचानक ढही, कई लोग मलबे में दबे

खबर सार :-

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक इमारत ढह गई है। फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 1:30 बजे इसकी सूचना मिली और बचाव कार्य जारी है। मलबे में कई लोग दबे हुए हैं।
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोग दबे

खबर विस्तार : -

Delhi Satya Niketan Building Collapse: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक इमारत अचानकर भरभरा कर गिर गई। यह हादसा करीब 1.30 बजे के आसपास हुआ है। 5 मंजिला इमारत गिरने से सत्य निकेतन इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में मलबे के नीचे कई लोगों के दंबे होने की आशंका है। जानकारी होते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत व बचाव कार्य के दौरान अब तक 7 लोगों को बचाया जा चुका है। आशंका है कि मलबे के अभी और लोग फंसे हो सकते हैं। मौके पर NDRF की टीम के साथ-साथ अन्य आपातकालीन सेवाएं भी वहां मौजूद हैं। फिलहाल घटना के बाद आसपास की इमारतों को भी खाली करा लिया गया है। क्योंकि दिल्ली में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। 

इमारत में चल रहा था हॉस्टल 

बता दें कि सत्य निकेतन, दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास का एक इलाका है, जहां बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं। जिस इमारत के गिरने की घटना हुई, उसमें एक पीजी चल रहा था। इसलिए आशंका है कि इस घटना में कई छात्र फंसे हो सकते हैं। स्थानीय लोग हथौड़े से मलबा हटाने की कोशिश कर रहे हैं। मलबे में कुछ गाड़ियां भी दब गईं हैं। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि मलबे में कितने बच्चे फंसे हैं। आसपास की दूसरी बिल्डिंग को भी सुरक्षा के लिए खाली करा लिया गया है।  इस बीच, हादसे की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनसे स्थिति की गंभीरता का पता चलता है। 

ये भी पढ़ेंः- स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तारी मामला: दलित छात्रा के पिता पर हमले के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

चश्मदीदों की माने गिरी हुई इमारत का नाम 'हॉस्टल डेज' है। इसके ठीक बगल वाली एक और इमारत भी गिर गई है। 'हॉस्टल डेज' सिर्फ लड़कों के लिए बना PG था और यह पांच मंजिला इमारत थी। जो छात्र उस समय अपने कमरों में थे, वे मलबे में फंस गए हैं; फंसे हुए छात्रों की सही संख्या रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड की जांच के बाद ही पता चल पाएगी। इमारत गिरने के बाद से ही फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें लोगों को बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रही हैं। कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं और रेस्क्यू करने वालों को उन्हें बाहर निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Delhi building collapse news

राहत-बचाव कार्य जारी 

अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन ऑफिसर (STO) नरेंद्र दोपहर 1:50 बजे मौके पर पहुंचे और इमारत गिरने की सूचना दी, साथ ही बताया कि लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों और अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग की। इसके बाद, एक SWT (छोटी फायर टेंडर), एक बड़ी फायर टेंडर (BFT), ऑफिसर-इन-चार्ज, DO मुकेश वर्मा और STO मनोज को मौके पर भेजा गया। फिलहाल बचाव अभियान चल रहा है। दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है कि मौके पर बचाव अभियान शुरू हो गया है; फंसे हुए लोगों की सही संख्या की पुष्टि बाद में की जाएगी।

पिछले महीने करोल बाग इलाके में हुआ था हादसा

अधिकारियों ने पिछले महीने करोल बाग इलाके में हुई ऐसी ही एक घटना का ज़िक्र किया, जहां 5 मंजिला इमारत गिर गई थी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन लोग घायल हो गए थे। शुरुआती जांच से पता चला है कि इमारत को मालिकों द्वारा हायर किए गए एक प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर द्वारा गिराया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि इसे गिराने के लिए संबंधित अधिकारियों से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

गिराने की प्रक्रिया के दौरान इमारत अचानक गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे मज़दूर मलबे के नीचे फंस गए। अधिकारियों के अनुसार, घटना की जानकारी करोल बाग पुलिस स्टेशन को सुबह करीब 11:15 बजे रेगरपुरा इलाके के प्यारे लाल रोड से मिली। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने बताया कि इस घटना में चार मजदूर घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ेंः- Delhi-NCR Heavy Rain: भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर बेहाल, कई इलाकों में भरा पानी

अन्य प्रमुख खबरें