Srinagar Katra Vande Bharat Express : जम्मू तक चलेगी श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस, यात्रियों को बीच रास्ते नहीं बदलनी पड़ेगी ट्रेन
खबर सार :-
कटरा से श्रीनगर तक संचालित होने वाली श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार किया गया है। यह ट्रेन अब सीधे जम्मू से श्रीनगर तक संचालित की जाएगी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव गुरूवार को जम्मूतवी रेलवे स्टेशन से विस्तारित सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नई सुविधा शुरू होने से यात्रियों को सहूलियत होगी। इससे पूर्व यात्रियों को जम्मू से कटरा जाकर दूसरी ट्रेन बदलनी पड़ती थी। जम्मू से श्रीनगर तक संचालित होने वाली ट्रेन में 20 कोच होंगे।
खबर विस्तार : -
Srinagar Katra Vande Bharat Express : जम्मू में गुरुवार को एक ऐतिहासिक पल दर्ज होने जा रहा है, जब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस की विस्तारित सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। उद्घाटन से पहले स्टेशन पर सुरक्षा जांच और अंतिम तैयारियां जारी हैं।
नई सुविधा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
अब तक यह वंदे भारत ट्रेन कटरा से श्रीनगर के बीच संचालित होती थी लेकिन आज से यह सेवा सीधे जम्मू से श्रीनगर तक उपलब्ध होगी। इस नई सुविधा से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि पहले उन्हें जम्मू से कटरा जाकर ट्रेन बदलनी पड़ती थी। ट्रेन मैनेजर अनिल कुमार शर्मा ने कहा, "हम सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को जम्मू से श्रीनगर के लिए सीधी ट्रेन शुरू करने के लिए धन्यवाद देना चाहेंगे। इससे लोगों को बहुत फायदा होगा क्योंकि पहले जब लोग जम्मू से यात्रा करते थे, तो उन्हें पहले जम्मू से कटरा जाना पड़ता था और फिर कटरा में ट्रेन बदलनी पड़ती थी। अब उन्हें ऐसा करने की ज़रूरत नहीं होगी।
जम्मू से श्रीनगर के लिए नहीं थी कोई सीधी ट्रेन
ट्रेन रेलवे मैनेजर रामपाल शर्मा ने कहा, "आज वंदे भारत का उद्घाटन हो रहा है। पहले यह ट्रेन कटरा से श्रीनगर तक चलती थी, लेकिन आज से यह जम्मू से श्रीनगर तक चलेगी। पहले जम्मू से श्रीनगर के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं थी और आज इस सीधी सेवा का उद्घाटन किया जा रहा है।
इस सफर के माध्यम से सीधे तौर पर जम्मू से जुड़ेंगे लोग
जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सत शर्मा ने कहा, "श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस की विस्तारित सेवा से लोगों को काफी फायदा मिलने वाला है। जम्मू-कश्मीर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ेगा। हम प्रधानमंत्री मोदी को साधुवाद देना चाहते हैं। पहले हमें कटरा रेलवे स्टेशन का तोहफा मिला, उसके बाद वंदे भारत के रूप में हमें कटरा से लेकर कश्मीर तक यात्रा का तोहफा मिला। इस सफर के माध्यम से सीधे तौर पर लोग जम्मू से जुड़ेंगे।
जम्मू से श्रीनगर तक चलेगी 20 कोच की ट्रेन
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स से जुड़े पंकज गंगवार ने श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस की विस्तारित सेवा पर कहा, "अभी तक यह ट्रेन कटरा से आठ कोच की चल रही थी, अब ये 20 कोच की ट्रेन हो गई है। आज इसका उद्घाटन हो रहा है और 2 तारीख से इसकी नियमित सेवा शुरु हो जाएगी। जम्मू-श्रीनगर रूट पर आने वाले टनल, ट्रैक की सुरक्षा आरपीएफ, जीआरपी व सीआरपीएफ के जवान मिलकर कर रहे हैं। यात्रियों की सुविधाओं व सुरक्षा को लेकर लगातार काम किया जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पराली से प्रदूषण नहीं, बढ़ेगी कमाईः नितिन गडकरी
2026-09-01
-
राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक CEO का रास्ता साफ, 3 नामों का पैनल तैयार
2026-09-01
-
देशभर में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना, 20 राज्यों में अलर्ट
2026-09-01
-
आज से बढ़े कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम, रेस्तरां में खाना हो सकता है महंगा
2026-09-01
-
सुप्रीम कोर्ट से 'मोहम्मद' दीपक को राहत, FIR और सोशल मीडिया बैन पर रोक
2026-09-01
-
बिहार-झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे पर समझौता, 25 साल पुराना विवाद खत्म
2026-08-31
-
रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू: 'फैमिली फुल हाउस' शो 19 सितंबर से
2026-08-31
-
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हमला, तीन की मौत, जंगल में बीतेगी रात
2026-08-31
-
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा बंधुओं को 2 हफ्ते में सरेंडर का आदेश
2026-08-31
-
राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
2026-08-31
-
भारतीय नौसेना को मिला गहरे समुद्र का संकटमोचक INS निपुण
2026-08-31
-
भारत-उज्बेकिस्तान के बीच हुए कई समझौते, रणनीतिक साझेदारी की घोषणा
2026-08-30
-
NEET-PG 2026: 2.65 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
2026-08-30
-
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों का डंप किया विस्फोटक बरामद
2026-08-30
-
NEET PG 2026: बिजली गुल होने से परीक्षा रुकी, 5 सितंबर को दोबारा होगी परीक्षा
2026-08-30