Raghav Chadha: पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा से छीनी सुरक्षा, केंद्र से मिली Z सिक्योरिटी
खबर सार :-
Raghav Chadha: राघव चड्ढा को बड़ा झटका देते हुए पंजाब सरकार ने उनकी Z+ सुरक्षा वापस ले ली है। अब उन्हें केंद्र सरकार की ओर से Z-श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
खबर विस्तार : -
Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पहले पंजाब सरकार ने बड़ा झटका देते हुए उन्हें दी गई 'Z+' श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली थी। अब केंद्र सरकार ने उन्हें 'Z' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। यह सुरक्षा दिल्ली और पंजाब दोनों जगहों पर लागू होगी और उनकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी अर्धसैनिक बल संभालेंगे। रिपोर्टों के अनुसार, यह फैसला इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) द्वारा सौंपी गई खतरे की आशंका वाली रिपोर्ट के आधार पर लिया गया। गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं का गहन मूल्यांकन करने के बाद यह कदम उठाया।
पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा से छीनी सुरक्षा
बता दें कि पंजाब की पंजाब की AAP सरकार ने पिछले सप्ताह ही राघव चड्ढा की Z+ सुरक्षा वापस ले ली थी। राज्यसभा सांसद बनने के बाद उन्हें राज्य सरकार की ओर से उच्चतम स्तर की सुरक्षा दी गई थी, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया। बताया जा रहा है कि अशोक मित्तल के यहां ED की रेड होने के बाद पंजाब की आप सरकार द्वारा राघव चड्ढा को दी गई Z+ श्रेणी सुरक्षा को वापिस ले लिया गया है।
AAP ने लगाए आरोप
दरअसल कुछ समय से, राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के बीच तनाव खुलकर सामने आया है। यह दरार तब और गहरी हो गई जब 2 अप्रैल को पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया। आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को उप-नेता के पद से हटाए जाने को सही ठहराते हुए, आरोप लगाया था कि वे संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ ज़ोरदार तरीके से आवाज़ नहीं उठा रहे थे, बल्कि इसके बजाय वे अपनी खुद की पब्लिसिटी पर ज़्यादा ध्यान दे रहे थे। हालांकि, राघव चड्ढा ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया और उन्हें झूठा बताया। उन्होंने कहा कि वे संसद में हंगामा करने नहीं, बल्कि लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाने जाते हैं। उप-नेता के पद से हटाए जाने के बाद से, राघव चड्ढा सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहे हैं और विभिन्न वीडियो तथा पोस्ट के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करते रहे हैं।
राघव चड्ढा की तीखी प्रतिक्रिया
इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए, चड्ढा ने कहा कि भले ही उन्हें चुप करा दिया गया हो, लेकिन उन्हें हराया नहीं गया है। हाल ही में, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर "आवाज़ उठाई, कीमत चुकाई" शीर्षक से एक वीडियो भी साझा किया। इस वीडियो में संसदीय सत्रों के दौरान उनके द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों की झलकियां थीं। अपनी पोस्ट में, उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि उनका काम ही उन लोगों को जवाब देगा जो उनके संसदीय प्रदर्शन पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल, उनकी सुरक्षा बढ़ाए जाने के फैसले को उनके लिए एक बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है; हालांकि, राजनीतिक गलियारों में उनके और पार्टी के बीच बढ़ती खाई को लेकर चर्चाएं जारी हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15
-
15 से 18 OCTOBER तक आंधी-बारिश का अलर्ट, Gwalior में गिरेगा हवा के साथ पानी
2026-10-15
-
दिवाली से पहले 11.40 लाख कर्मचारियों को बोनस की सौगात
2026-10-14
-
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम 5 वर्ष तक जारी रखने की मिली मंजूरी
2026-10-14