पीएम सूर्य घर योजना : प्रधानमंत्री मोदी के विजन से मिला विस्तार, गति शक्ति से जोड़ने का सुझाव बना टर्निंग पॉइंट
खबर सार :-
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर को रोशन करने के मकसद से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई थी। राष्ट्रीय स्तर पर की गई इस पहल से अब तक 29 लाख से अधिक घरों तक बिजली पहुंची है। गति शक्ति के साथ योजना का इंटीग्रेशन इसका टर्निंग प्वाइंट बना। पीएम सूर्य घर योजना पोर्टल पर दो सालों में 60.87 लाख से अधिक आवेदन आए हैं। 23.60 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर इंस्टॉल हो चुके हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 'हर घर को रोशन' करने के मकसद से दो साल पहले 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' की शुरुआत की थी। राष्ट्रीय स्तर पर इस पहल का असर दिखा और अब तक 29 लाख से अधिक घरों तक बिजली पहुंची है। योजना के दो साल पूरे होने पर 'मोदी स्टोरी' ने प्रधानमंत्री के इस फैसले के बारे में अहम जानकारी शेयर की है।
'पीएम सूर्य घर' योजना को गति शक्ति के साथ जोड़ने का सुझाव
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर 'मोदी स्टोरी' में कहा गया, "आज ही के दिन 2024 में लॉन्च 'पीएम सूर्य घर' योजना का एक साफ विजन है कि लाखों घरों तक रूफटॉप सोलर पावर पहुंचाई जाए और पूरे भारत में क्लीन एनर्जी को अपनाया जाए। इस पहल का मकसद न सिर्फ सब्सिडी देना था, बल्कि टेक्नोलॉजी से चलने वाले इम्प्लीमेंटेशन के जरिए एनर्जी इंडिपेंडेंस की ओर एक देशव्यापी आंदोलन बनाना था।
'एक्स' पोस्ट में लिखा गया, "प्रधानमंत्री मोदी ने 'पीएम सूर्य घर' योजना को गति शक्ति के साथ जोड़ने का सुझाव दिया, ताकि रूफटॉप सोलर प्लानिंग एक बड़े नेशनल डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ सके और बड़े पैमाने पर समाज को फायदा हो सके।
रूफटॉप सोलर स्कीम लॉन्च करने की तैयारी कर रहे थे
'मोदी स्टोरी' की तरफ से जारी एक वीडियो में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के पूर्व सचिव भूपिंदर सिंह भल्ला ने बताया, "हम रूफटॉप सोलर स्कीम लॉन्च करने की तैयारी कर रहे थे, जिसे बाद में 'पीएम सूर्य घर' कहा गया। मुझे याद है कि हमने प्रधानमंत्री मोदी के सामने तीन या चार प्रजेंटेशन दिए थे और एक आखिरी प्रजेंटेशन के पास जब हमने तैयारी कर ली थी कि हम इसे कैसे करने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, "हम उन्हें यह दिखाने की कोशिश कर रहे थे कि किस तरह तकनीक का उपयोग करके छतों पर लगाए गए सोलर सिस्टम का आकलन किया जा सकता है। साथ ही, किसी उपभोक्ता को यह कैसे बताया जाए कि उसकी छत पर कितनी बिजली का उत्पादन संभव है।
नेशनल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेट करने का व्यापक दृष्टिकोण
भूपिंदर सिंह भल्ला ने कहा, "मुझे याद है कि उन्होंने बहुत साफ-साफ कहा था, 'इसको गति शक्ति के साथ इंटीग्रेट नहीं कर सकते?' यह बात हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण थी। हमने उस पहलू के बारे में सोचा ही नहीं था। हम सिर्फ अपने रूफटॉप सोलर के दृष्टिकोण से सोच रहे थे, लेकिन उनका दृष्टिकोण व्यापक था कि कैसे हम इसे एक नेशनल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेट करें और उस डेटा व तकनीक का उपयोग समाज के व्यापक हित में किया जाए। मुझे लगता है कि उस नजरिए से यह बहुत महत्वपूर्ण बात थी।
दो साल में आए 60.87 लाख से अधिक आवेदन
'पीएम सूर्य घर' योजना पोर्टल के अनुसार, पिछले दो साल में 60.87 लाख से अधिक आवेदन आए। अब तक 23.60 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर स्टॉल जा चुके हैं, जिनके जरिए 29,37,640 परिवारों को फायदा पहुंचा है। सरकार ने इस योजना पर अब तक 16,920.15 करोड़ रुपए की सब्सिडी भी रिलीज की है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
आंदोलन भूल जाएगा विपक्ष, विदेशों की राह पर हो रहे आंदोलन
2026-10-17
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15