PM मोदी ने नाम नया कीर्तिमान, सबसे ज्यादा दिन सरकार प्रमुख रहने वाले राजनेता बने, पवन चामलिंग को छोड़ा पीछे
खबर सार :-
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने 8,931 दिनों का कार्यकाल पूरा करके, सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के नाम दर्ज पहले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। भारतीय राजनीति में एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर इसे सराहा जा रहा है।
खबर विस्तार : -
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पीएम मोदी भारतीय राजनीति के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले राजनेता बन गए हैं। उन्होंने सिक्किम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ यह उपलब्धी हालिस की। PM मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर सरकार के प्रमुख के रूप में 8,931 दिन पूरे करने के साथ ही पवन चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यह एक दुर्लभ और उल्लेखनीय उपलब्धि है, जो दशकों की निरंतर जनसेवा और नेतृत्व को दर्शाती है। इससे पहले PM मोदी गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे ऐसे प्रधानमंत्री भी हैं जिनके पास सीएम के तौर पर काम करने का सबसे लंबा अनुभव है।
PM Modi के नाम दर्ज हैं कई कीर्तिमान
- गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सीएम
- मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबा पूर्व अनुभव रखने वाले प्रधानमंत्री
- आजादी के बाद जन्मे भारत के पहले प्रधानमंत्री
- लगातार तीन लोकसभा चुनाव (2014, 2019 और 2024) जीतने वाले राजनेता
4 बार गुजरात के सीएम और 3 बार प्रधानमंत्री
17 सितंबर को जन्मे नरेंद्र मोदी 6 साल की उम्र में ही महागुजरात आंदोलन जिसका नेतृत्व कांग्रेस पार्टी कर रही थी का हिस्सा बने। इसके बाद, आठ साल की उम्र में वे RSS में शामिल हो गए। 7 अक्टूबर, 2001 को 51 साल की उम्र में मोदी गुजरात के 14वें मुख्यमंत्री बने। यह एक ऐसी उपलब्धि थी जो उन्होंने बिना पहले कभी विधायक (MLA) रहे हासिल की। इन 24 साल के दौरान उन्होंने 14 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर सेवा की और अब वे देश के प्रधानमंत्री के तौर पर अपना तीसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।
मोदी ने RSS के जरिए राजनीति में रखा कदम
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में एक साधारण परिवार हुआ था। उनका बचपन कठिनाईयों से भरा रहा। उन्होंने अपने पिता के साथ चाय भी बेची है। पीएम मोदी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक प्रचारक के रूप में की थी। 1985 में भाजपा में शामिल होने के बाद, उन्होंने पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय योगदान दिया।
PM मोदी का राजनीतिक सफर
नरेंद्र मोदी ने 2001 में पहले बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने। गुजरात के चार बार (2001, 2002, 2007 और 2012) मुख्यमंत्री रहे। फिर 2014 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद वे देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने 2014 और 2026 के बीच हुए तीन लोकसभा चुनावों में जीत हासिल की है और लगातार प्रधानमंत्री बने रहे हैं। नरेंद्र मोदी भारत के 14वें और वर्तमान प्रधानमंत्री हैं, जो 26 मई 2014 से लगातार पद पर बने हुए हैं। उनकी लोकप्रियता बेजोड़ है। वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सबसे लोकप्रिय और गतिशील नेता हैं। विकास के अपने अनोखे मॉडल के कारण वे आम जनता के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। उन्होंने भारत को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कई योजनाएँ लागू की हैं और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत की स्थिति को मज़बूत किया है।
PM मोदी ने इंदिरा गांधी का तोड़ा रिकॉर्ड, नेहरू से अब भी पीछे
उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले प्रधानमंत्री भी हैं। उन्होंने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 4,077 दिनों तक (24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक) सेवा की थी। वहीं 22 मार्च 2026 तक, नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के 4,318 दिन पूरे कर लिए हैं।
हालांकि, प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे लगातार कार्यकाल का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम है। उन्होंने 15 अगस्त, 1947 से 27 मई, 1964 तक इस पद को संभाला जो कुल मिलाकर 6,126 दिनों का लगातार कार्यकाल था। PM मोदी अभी नेहरू के रिकॉर्ड से 1,812 दिन पीछे हैं। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए, उन्हें 2029 के बाद भी प्रधानमंत्री के तौर पर सेवा जारी रखनी होगी।
सीएम योगी ने दी बधाई
पीएम मोदी की इस उपलब्धी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई है। इस अवसर पर सीएम योगी कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि, जो एक 'विकसित भारत' के निर्माण को समर्पित है। प्रधानमंत्री मोदी पर जनता के अटूट विश्वास का एक सशक्त प्रतीक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा: "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जो राष्ट्र के 'अमृत काल' (स्वर्ण युग) के 'सारथी' हैं और जो 145 करोड़ भारतीयों की खुशी, समृद्धि और संतोष के लिए निरंतर समर्पित हैं। भारत के सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले नेता बनने पर हार्दिक बधाई।"
उन्होंने आगे लिखा: "यह ऐतिहासिक उपलब्धि, जो एक 'विकसित भारत' के साकार होने को समर्पित है, आप पर जनता के अटूट विश्वास का एक सशक्त प्रमाण है। आपके यशस्वी नेतृत्व में जो 'राष्ट्र प्रथम' की भावना से प्रकाशित है 'अंत्योदय से राष्ट्रोदय' का स्वप्न साकार रूप ले रहा है। 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के न्यायोचित मार्ग पर चलते हुए, भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।"
अन्य प्रमुख खबरें
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15
-
15 से 18 OCTOBER तक आंधी-बारिश का अलर्ट, Gwalior में गिरेगा हवा के साथ पानी
2026-10-15
-
दिवाली से पहले 11.40 लाख कर्मचारियों को बोनस की सौगात
2026-10-14