एक हाथ में डमरू, तो दूसरे में त्रिशूल... PM मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा
खबर सार :-
PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में पारंपरिक अनुष्ठानों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव का 'अभिषेक' और 'आरती' की। इसके बाद उनका आशीर्वाद मांगा।
खबर विस्तार : -
PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसी वाराणसी दौरे पर है। इस दौरान बुधवार को वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया, जहां डमरू और शंखनाद की गूंज सुनाई दे रही थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पारंपरिक अनुष्ठानों में भाग लिया, जिसके साथ ही वैदिक मंत्रों का जाप भी चल रहा था। इस दौरान, उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक और आरती किया, और तत्पश्चात उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस प्राचीन मंदिर के दौरे के दौरान, प्रशासन ने पीएम मोदी को उपहार स्वरूप एक त्रिशूल और एक डमरू भेंट किया।
PM Modi Varanasi Visit: हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा परिसर
जैसे ही PM मोदी ने मंदिर परिसर में मौजूद सभी लोगों का अभिवादन किया, भीड़ 'जय श्री राम', 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ नमः पार्वती पतये, हर हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठी। उत्साहित बच्चों ने बैरिकेड्स पार कर मुस्कुराते चेहरों के साथ प्रधानमंत्री का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में स्थापित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का भी अवलोकन किया।
PM Modi Roadshow: पीएम मोदी ने किया रोड शो
इसके पहले पीएम मोदी वाराणसी में 14 किलोमीटर लंबा रोड शो करते हुए विश्वनाथ मंदिर पहुंचे थे। पीएम के रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर डांस करते नजर आए. प्रधानमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया. काफिले पर फूल बरसाए गए। पीएम ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया. हालांकि, वह कहीं रुके नहीं।
Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
इसके बाद, वे हरदोई पहुंच जहां उन्होंने 36,230 करोड़ की लागत से निर्मित गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन देश में विश्व-स्तरीय बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा, 6-लेन वाला, एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर है, जिसका निर्माण लगभग 36,230 करोड़ रुपये की कुल लागत से किया गया है।
अब 6 घंटे में पहुंचेगे मेरठ से प्रयागराज
यह एक्सप्रेसवे 12 ज़िलों से होकर गुज़रता है: जिसमें मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज। इस तरह, यह उत्तर प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों को एक ही निर्बाध हाई-स्पीड कॉरिडोर के ज़रिए आपस में जोड़ता है। इस प्रोजेक्ट से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय 10–12 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे रह जाएगा, जिससे आवागमन में आसानी होगी और परिवहन व्यवस्था की कुशलता में सुधार आएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15