Somnath Amrit Mahotsav: पीएम मोदी ने सोमनाथ अमृत महोत्सव में लिया हिस्सा, लोगों को दिया ये संदेश
खबर सार :-
प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर आज भक्ति और उत्सव के माहौल में डूबा हुआ नज़र आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होने के लिए मंदिर पहुंचे, जहाँ पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य धार्मिक समारोह आयोजित किया गया था।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में भाग लिया और भगवान सोमनाथ के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोमनाथ की पावन भूमि पर आकर वह स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में लिखा, “जय सोमनाथ! यहां आकर धन्य महसूस कर रहा हूं। हम इस पुनर्निर्मित मंदिर के भक्तों के लिए अपने द्वार खोलने के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं।”
उन्होंने लिखा कि पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ पर पावनधाम सोमनाथ आकर दिव्य अनुभूति हुई है। उन्होंने मंदिर परिसर और मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं के उत्साह, आस्था और ऊर्जा की सराहना की। कहा इस अवसर पर मंदिर मार्ग पर भगवान सोमनाथ के भक्तों के जोश और प्रचंड उत्साह को देखकर मन अभिभूत और भावविभोर है! मैं आज यहां उस क्षण को जी रहा हूं, जिसका अनुभव भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पुनर्निर्मित मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर किया होगा। सोमनाथ अमृत महोत्सव का भक्तिमय वातावरण हर तरफ अद्भुत ऊर्जा का संचार कर रहा है।
मंदिर को बताया पुनर्जागरण का प्रतीक
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की सनातन परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि देश की सभ्यतागत शक्ति और पुनर्जागरण का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ में हर ओर भक्ति का वातावरण महसूस किया जा सकता है और यहां आने वाला प्रत्येक व्यक्ति आध्यात्मिक ऊर्जा से भर जाता है।
‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ के अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया था। बड़ी संख्या में देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष महापूजा में हिस्सा लिया और मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही भारतीय वायु सेना की ‘सूर्य किरण’ एरोबेटिक्स टीम ने आसमान में रोमांचक हवाई करतब दिखाए, जिन्हें देखने के लिए हजारों लोग मौजूद रहे। विमानों की कलाबाजियों ने पूरे आयोजन को और अधिक आकर्षक बना दिया।
आध्यात्मिक विरासत को बढ़ाने का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी रविवार रात गुजरात पहुंचे थे और जामनगर में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह सोमनाथ पहुंचे। सोमनाथ पहुंचने पर उन्होंने एक रोड शो भी किया। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों ने हाथों में झंडे लेकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया और ‘हर हर महादेव’ तथा ‘जय सोमनाथ’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक विविधता की झलक भी दिखाई।
समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी सहित कई जनप्रतिनिधि और संत समाज के लोग मौजूद रहे। आयोजन के जरिए सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण और उसके ऐतिहासिक महत्व को याद किया गया। साथ ही देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15