PM Modi Oil Saving Appeal: ईंधन बचत अपील के बाद PM मोदी ने काफिले में की बड़ी कटौती, दिखीं सिर्फ 2 गाड़ियां
खबर सार :-
PM Modi Oil Saving Appeal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर दी है। उनके काफिले में सिर्फ़ दो गाड़ियां देखी गईं। इससे पहले, अमित शाह के काफिले में भी गाड़ियों की संख्या कम देखी गई थी।
खबर विस्तार : -
PM Modi Oil Saving Appeal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में गाड़ियों की संख्या में कर कर दी गई है। यह फ़ैसला पीएम मोदी की "ऊर्जा बचाने" की व्यापक अपील के बीच आया है। पीएम मोदी बुधवार को काफिला छोड़ सिर्फ 2 गाड़ियों के साथ निकले। आमतौर पर पीएम के काफिले में 12 से 15 गाड़ियां रहती हैं। अब एक गाड़ी में पीएम जबकि दूसरी गाड़ी में SPG और सुरक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे।
PM Modi Oil Saving Appeal: कई मंत्रियों ने घटाई कारों की संख्या
दरअसल पीएम मोदी जनता से लगातार पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने की अपील कर रहे हैं। इसको लेकर गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी अपने काफिले की गाड़ियां कम कर दीं है। वहीं यूपी में योगी सरकार ने मंगलवार को 7 बड़े फैसले लिए। मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों और अफसरों का काफिला 50% घटेगा। हफ्ते में एक दिन इन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट या बस-मेट्रो से चलना होगा। सीएम योगी ने लोगों से 10 अपील भी की है। उन्होंने कहा कि हफ्ते में एक दिन नो व्हीकल डे मनाया जाए। पेट्रोल-डीजल और बिजली बचाएं। सजावटी लाइटें कम जलाई जाएं।
प्रधानमंत्री के इस कदम को एक प्रतीकात्मक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है, जो यह दिखाता है कि सरकार भी ईंधन बचाने और खर्च कम करने की दिशा में सक्रिय रूप से आगे बढ़ रही है। इस पहल से दूसरे मंत्रियों और राजनीतिक नेताओं को भी ऐसे ही कदम उठाने की प्रेरणा मिल सकती है। इस बीच, केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह को भी सिर्फ़ एक गाड़ी में सफ़र करते हुए देखा गया। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें सिर्फ़ एक कार का इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है, और उनके साथ कोई सुरक्षा या पायलट गाड़ी नहीं दिख रही है।
पीएम मोदी लगातार जनता से कर रहे अपील
बता दें कि प्रधानमंत्री ने पहले नागरिकों से अपील की थी कि वे अपने ईंधन की खपत कम करें और सार्वजनिक परिवहन जैसे मेट्रो के साथ-साथ कारपूलिंग और इलेक्ट्रिक गाड़ियों का ज़्यादा इस्तेमाल करें। इसके अलावा, उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया था कि वे सोना खरीदने या विदेश यात्रा करने के बजाय देश के अंदर ही यात्रा को प्राथमिकता दें। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक काफिले में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को शामिल करने के निर्देश भी दिए हैं।
असम दौरे पर भी कम की थी गाड़ियों की संख्या
सूत्रों की माने तो असम की अपनी हालिया यात्रा के दौरान खास तौर पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह के लिए और बाद में गुजरात में सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होने के दौरान, प्रधानमंत्री का काफिला पिछली बार के मुकाबले काफ़ी छोटा था। SPG ने गाड़ियों की संख्या कम करके पीएम के निर्देशों को लागू करना शुरू कर दिया है; हालांकि, सभी ज़रूरी सुरक्षा इंतज़ाम पहले की तरह ही पूरी तरह से काम कर रहे हैं।
अमेरिका-ईरान जंग से तेल-गैस की सप्लाई हुई प्रभावित
गौरतलब है कि अमेरिका- ईरान के बीच जंग की वजह से पूरी दुनिया में तेल-गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कम से कम पेट्रोल और गैस इस्तेमाल करने की अपील की है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15