AI समिट में दुनिया ने देखीं भारत की ताकत... Mann Ki Baat में PM मोदी की कुछ खास बातें
खबर सार :-
PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के 131वें एपिसोड में AI समिट के बारे में बात की। साथ ही देशवासियों को होली और रमजान की शुभकामनाएं भी दीं।
खबर विस्तार : -
PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) ने रविवार को मन की बात के 131वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑर्गन डोनेशन और साइबर क्राइम पर बात की। साथ ही देशवासियों को होली और रमजान की शुभकामनाएं भी दीं। PM Modi ने बताया कि दिल्ली में ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट के दौरान कई देशों के लीडर, इंडस्ट्री लीडर, इनोवेटर और टेक की बड़ी हस्तियां इकट्ठा हुईं। देशवासियों को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि इस समिट में दुनिया ने AI के क्षेत्र में भारत की अद्भुत क्षमताओं को देखा है। उन्होंने कहा कि भारत ने तीन 'मेड इन इंडिया' AI मॉडल भी लॉन्च किए। यह अब तक का सबसे बड़ा AI समिट था। इस समिट को लेकर युवाओं का जोश और उत्साह देखने लायक था।
Mann Ki Baat: AI समिट में दुनिया ने देखीं भारत ताकत
पीएम मोदी ने 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट' की तारीफ़ करते हुए कहा कि दुनिया ने भारत की अद्भुत क्षमताएं देखी हैं। उन्होंने कहा कि यह समिट AI की शक्ति का इस्तेमाल करने में एक टर्निंग पॉइंट साबित हुआ है। पीएम ने कहा, मन की बात देश और उसके नागरिकों की उपलब्धियों को बताने का एक शक्तिशाली प्लेटफ़ॉर्म है। देश ने हाल ही में दिल्ली में हुए 'AI इम्पैक्ट समिट' के दौरान भी ऐसी ही उपलब्धि देखी। कई देशों के लीडर, इंडस्ट्री लीडर, इनोवेटर और स्टार्ट-अप सेक्टर से जुड़े लोग इस समिट के लिए भारत मंडपम में इकट्ठा हुए। यह समिट इस बात में एक टर्निंग पॉइंट साबित हुआ है कि दुनिया भविष्य में AI की शक्ति का इस्तेमाल कैसे करेगी।"
Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने शेयर किए अपने अनुभव
अपना अनुभव शेयर करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, "मुझे समिट में ग्लोबल लीडर्स और टेक CEOs से मिलने का भी मौका मिला। मैंने AI समिट एग्ज़िबिशन में ग्लोबल लीडर्स को बहुत सी चीज़ें दिखाईं।" उन्होंने आगे कहा, "समिट में दो प्रोडक्ट्स ने दुनिया के लीडर्स को इम्प्रेस किया। पहला प्रोडक्ट अमूल के बूथ पर था। इसमें बताया गया कि AI जानवरों के इलाज में हमारी कैसे मदद कर रहा है और किसान AI असिस्टेंट्स की मदद से अपनी डेयरी और जानवरों को कैसे मैनेज करते हैं।"
पीएम मोदी ने आगे कहा, "दूसरा प्रोडक्ट हमारी संस्कृति से जुड़ा था। दुनिया के लीडर्स यह देखकर हैरान थे कि कैसे AI की मदद से हम अपने पुराने टेक्स्ट्स और मैन्युस्क्रिप्ट्स को बचा रहे हैं, उन्हें आज की पीढ़ी के हिसाब से ढाल रहे हैं।" अपने 'मन की बात' प्रोग्राम में PM मोदी ने कहा, "एग्ज़िबिशन के दौरान डिस्प्ले के लिए सुश्रुत संहिता को चुना गया था। पहले स्टेप में दिखाया गया कि कैसे टेक्नोलॉजी की मदद से हम मैन्युस्क्रिप्ट्स की इमेज क्वालिटी को बेहतर बना रहे हैं और उन्हें पढ़ने लायक बना रहे हैं। दूसरे स्टेप में, इस इमेज को मशीन से पढ़े जा सकने वाले टेक्स्ट में बदला गया।"
अन्य प्रमुख खबरें
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15