PM Modi ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन, 'UDAN' योजना भी की लॉन्च
खबर सार :-
PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के पचपदरा पहुंच गए हैं। इससे पहले, उन्होंने जोधपुर में नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया और बदली हुई UDAN स्कीम लॉन्च की। इसके अलावा वह बालोतरा में कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।
खबर विस्तार : -
PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान के जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उन्होंने नए टर्मिनल (Jodhpur Airport New Terminal) का उद्घाटन किया। साथ ही UDAN योजना के सेकेंड फेज की शुरुआत भी की। पीएम मोदी ने नए टर्मिनल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें नए टर्मिनल के बारे में जानकारी दी।
PM Modi Rajasthan Visit: 480 करोड़ की लागत से बना नया टर्मिनल भवन
गौरतलब है कि यह प्रोजेक्ट कुल 480 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। 23,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला यह नया टर्मिनल भवन (Jodhpur Airport New Terminal) हर साल 20 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम है। यात्रियों को आरामदायक और आसान यात्रा का अनुभव देने के लिए इसमें आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।
राजस्थान की शाही विरासत से प्रेरित आर्किटेक्चर के साथ बने इस टर्मिनल में पारंपरिक तत्वों, जैसे मेहराब और झरोखों (पारंपरिक बालकनी) को आधुनिक डिज़ाइन के साथ खूबसूरती से जोड़ा गया है। ऊर्जा-कुशल प्रणालियों, जल संरक्षण उपायों और हरित भवन निर्माण पद्धतियों जैसी विशेषताओं के साथ, सतत विकास टर्मिनल के डिजाइन का अभिन्न अंग रहा है। जिसका उद्देश्य 5-स्टार GRIHA रेटिंग प्राप्त करना है। जोधपुर एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन से इस इलाके में टूरिज़्म, व्यापार और रोजगार के मौकों को बढ़ावा मिलेगा।
PM Modi Rajasthan Visit: UDAN योजना का दूसरा चरण भी लॉन्च
इसके अलावा, PM मोदी ने 'UDAN स्कीम' लॉन्च की। इस स्कीम के तहत 28,840 करोड़ का बजट रखा गया है, जिसका मकसद अगले 10 सालों में एविएशन-आधारित विकास को तेज़ी देना है। यह रणनीतिक पहल देश भर में व्यापक और टिकाऊ कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी। देश भर में एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए, मौजूदा लेकिन इस्तेमाल न हो रही एयरस्ट्रिप्स से 100 एयरपोर्ट विकसित करने पर खास ज़ोर दिया गया है, जिसके लिए 12,000 करोड़ से ज़्यादा का बजट रखा गया है। इसके अलावा, रीजनल एयरपोर्ट्स के कामकाज के शुरुआती सालों में उनकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए ऑपरेशन और मेंटेनेंस सपोर्ट के तौर पर 2,500 करोड़ से ज़्यादा की रकम तय की गई है। दूर-दराज़ और मुश्किल जगहों पर कनेक्टिविटी की चुनौतियों से निपटने के लिए, इस योजना में 200 आधुनिक हेलीपैड बनाने का प्रस्ताव भी है।
PM Modi ने देश को समर्पित किया पचपदरा रिफाइनरी
पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट, जो पचपदरा में स्थित है, को देश को समर्पित किया। इस रिफाइनरी को भारत के एनर्जी सेक्टर के लिए एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से देश की रिफाइनिंग क्षमता मज़बूत होगी और यह एनर्जी के मामले में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।
साथ ही, इससे राजस्थान में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट में तेज़ी आने, बड़े पैमाने पर इन्वेस्टमेंट आने और हज़ारों की संख्या में सीधे और अप्रत्यक्ष रोज़गार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। जानकारों के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट पेट्रोकेमिकल सेक्टर को एक नई दिशा देगा और पश्चिमी राजस्थान के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा।
ये भी पढ़ेंः- सीएम योगी का 8 जुलाई को काशी दौरा, कैशलेस चिकित्सा' योजना का करेंगे शुभारंभ
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-07-04
-
बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर विवाद, मंदिर समिति ने दिए जांच के आदेश
2026-07-04
-
अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि, बोले- आज भी उनके विचार प्रासंगिक
2026-07-04
-
2026-07-03
-
2026-07-03
-
Dhruv Rathee: ध्रुव राठी के 'आपत्तिजनक' वीडियो पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, 15 दिनों की मिली डेडलाइन
2026-07-03
-
2026-07-03
-
2026-07-03
-
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
2026-07-02
-
2026-07-01
-
2026-07-01
-
2026-07-01
-
2026-07-01
-
2026-07-01
-
2026-07-01