पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरा होने का जश्न मनाएगी भाजपा
खबर सार :-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों को बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
खबर विस्तार : -
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सेवा संकल्प अभियान शुरू करने जा रही है। इस कार्यक्रम के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, उनके कार्यों और उपलब्धियों का उल्लेख किया। इस मौके पर बताया कि आज वैश्विक स्तर पर भारत का नाम सम्मान के साथ लिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री की उपलब्धियां जनता को बताएंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यों और उनकी उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद भारत के विकास और वैश्विक प्रभाव में तेजी आई है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की एक नई तस्वीर बनी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष की यात्रा का अध्ययन करने पर समग्र विकास का स्पष्ट विजन दिखाई देता है।
यह भी पढ़ें : मायावती ने अपने भतीजे को किया पार्टी से निष्कासित, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास के बाद की घोषणा
भारत की क्षमता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए कई ऐसे मॉडल और योजनाएं स्थापित कीं, जो आज भी प्रभावी हैं। इन योजनाओं ने गुजरात को आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और जनकल्याण पर केंद्रित राज्य के रूप में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सामने भारत की ताकत और क्षमता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के कई देशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मानों से सम्मानित किया है। उनकी योजनाओं में देश के विकास के साथ वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका भी दिखाई देती है। उन्होंने जी-20 और ब्रिक्स जैसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भारत की भूमिका का उल्लेख किया। यहां उन्होंने बताया कहा कि इन आयोजनों से वैश्विक स्तर पर भारत का प्रभाव और मजबूत हुआ है।
500 वर्षों के बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकालने के लिए प्रधानमंत्री ने भारतीय विरासत और संस्कृति के संरक्षण तथा सम्मान की दिशा में काम किया है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि 500 वर्षों के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ। प्रयागराज महाकुंभ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति और विरासत को जोड़ने तथा देश की परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
वैश्विक स्तर पर नए बाजार खुल रहे
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण का भाव हमेशा प्रमुख रहा है। देश के विकास, जनकल्याण और सामाजिक पुनर्जागरण को नई दिशा देने के उनके प्रयास लगातार जारी हैं। सेवा संकल्प अभियान इसी यात्रा का हिस्सा है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी पत्रकारों को प्रदेश के विकास से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल के लिए वोकल’ आह्वान का असर देश में दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि प्रदेश में नए उद्योग आ रहे हैं और वैश्विक स्तर पर प्रदेश के लिए नए बाजार खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि निवेशक भी उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए उत्सुक हैं।
प्रदेश विकास का हब बन रहा
पंकज चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश की पहचान बदली है। प्रदेश विकास का हब बन रहा है और सरकार की योजनाएं जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू हो रही हैं। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा 11 प्रमुख कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, उनकी सेवा, कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाएगी।
यह भी पढ़ें : गोंडा हत्याकांड पर गरमाई यूपी की सियासत, सपा ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
अन्य प्रमुख खबरें
-
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक हजार रुपए के नए नोट की रील्स
2026-10-27
-
भागलपुर में जनप्रतिनिधियों का मिला साथ, एनएच-80 कुआं पुल के लिए खोला मोर्चा
2026-10-27
-
MLC Election Results 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर आज जारी होंगे नतीजे
2026-10-27
-
Weather करवा सकता है खतरनाक पलों का सामना, 28 से एक नवंबर तक कई changes
2026-10-27
-
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' ने लिया भीषण रूप, कई राज्यों में अलर्ट
2026-10-27
-
आत्मनिर्भता के लिए भारत को अत्याधुनिक तकनीक पर करना चाहिए फोकस
2026-10-26
-
तूफान ‘अर्नब’ का कई राज्यों में असर, सरकार ने की तैयारियों की समीक्षा
2026-10-26
-
इथेनॉल-आधारित हरित ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम
2026-10-26
-
सेना के लिए 2.12 लाख करोड़ के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंज़ूरी
2026-10-26
-
जुपिटर डिफेंस बनाएगी रोजगार कॉरिडोर, रक्षा क्षेत्र में उतर रहीं कंपनियों की सार्थक पहल
2026-10-26
-
सादलपुर में डिवाइडर से टकराई कार में लगी आग, एक युवक दूर गिरा, चार जिंदा जले
2026-10-26
-
12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में पीएम मोदी ने विदेशी डेलीगेट्स से की बात
2026-10-26
-
ब्रिक्स सम्मेलन ग्लोबल मुद्दों पर बातचीत—सहयोग बढ़ाने का अहम मंच
2026-10-26
-
शिमला में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में खाली पद भरने की मांग, समाधान जल्द ना हुआ तो करेंगे आंदोलन
2026-10-26
-
महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने किया नमन
2026-10-26