Pawan Khera Himanta Biswa Sarma Controversy : कांग्रेस और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बीच जुबानी जंग अब एक नए मोड़ पर पहुँच गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री सरमा और उनके परिवार पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध विदेशी संबंधों के आरोप लगाए हैं। एक अज्ञात स्थान से जारी वीडियो संदेश में खेड़ा ने दावा किया है कि सीएम के परिवार के सदस्यों के पास विदेशी पासपोर्ट और 'गोल्डन वीजा' जैसी सुविधाएं हैं, जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
पवन खेड़ा ने वीडियो में खुलासा किया कि दिल्ली स्थित उनके आवास पर उनकी अनुपस्थिति में पुलिस ने छापेमारी की और लैपटॉप व मोबाइल जैसे उपकरण जब्त कर लिए। उन्होंने असम पुलिस की इस कार्रवाई को "गीदड़ भभकी" करार देते हुए कहा कि वे राहुल गांधी के सिपाही हैं और मेवाड़ की धरती से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए वे डरने वाले नहीं हैं। खेड़ा ने आरोप लगाया कि असम सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय पुलिस की धौंस दिखाकर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।
पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा और उनके परिवार से जुड़े कुछ कथित दस्तावेजों का हवाला देते हुए तीखे सवाल दागे हैं। उन्होंने संदिग्ध नागरिकता के मुद्दे पर स्पष्टीकरण मांगते हुए पूछा कि क्या मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों के पास इजिप्ट और एंटीगुआ जैसे देशों के पासपोर्ट मौजूद हैं? इतना ही नहीं, उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) द्वारा परिवार को 'गोल्डन वीजा' जारी किए जाने की खबरों पर भी सरकार से जवाब मांगा है।
खेड़ा ने भ्रष्टाचार के आरोपों को विस्तार देते हुए कहा कि इसकी गहन जांच होनी चाहिए कि क्या फर्जी केवाईसी दस्तावेजों के जरिए 'सेल कंपनियां' तैयार की गईं और उनके माध्यम से विदेशों में अवैध संपत्ति अर्जित की गई। मुख्यमंत्री के परिवार की जीवनशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने दावा किया कि सीएम का बेटा दुबई के एक महंगे इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ता है, जिसकी सालाना फीस लगभग 21 लाख रुपये है। कांग्रेस नेता ने सीधा प्रहार करते हुए पूछा कि एक जनसेवक के पास इतने संसाधन और भारी-भरकम फीस भरने के लिए धन कहाँ से आ रहा है? इन सभी गंभीर सवालों को लेकर अब असम की सियासत में उबाल आना तय माना जा रहा है।
पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा पर भी कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि खड़गे जी का राजनीतिक अनुभव मुख्यमंत्री की आयु से भी अधिक है, और उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग असम की संस्कृति और जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
असम में होने वाले चुनावों का जिक्र करते हुए खेड़ा ने कहा कि राज्य की जनता भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को समझ चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का भाई पुलिस प्रशासन में ऊंचे पद पर है, जिसका इस्तेमाल विपक्ष को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि वे परिवार को राजनीति में नहीं घसीटना चाहते, लेकिन जब मामला सार्वजनिक धन और सुरक्षा से जुड़ा हो, तो जवाबदेही तय होनी चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...