अगर हिम्मत है तो...लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर भड़के किरेन रिजिजू ने दी खुली चुनौती
खबर सार :-
Parliament Budget Session: सोमवार 9 मार्च को लोकसभा में ज़बरदस्त हंगामा हुआ। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष को अविश्वास प्रस्ताव पर चुनौती दी। ज़ोरदार हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
खबर विस्तार : -
Parliament Budget Session: लोकसभा सोमवार को विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। जिससे सदन की कार्यवाही रोकनी पड़ी। सदन की कार्यवाही जब दोबारा शुरू हुई, तो विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान युद्ध पर बयान दिया। मंत्री के बयान के दौरान, विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और प्ले कार्ड लहराते हुए हंगामा करने लगे। वहीं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने लोकसभा (Lok Sabha) में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के भाषण के दौरान कांग्रेस और दूसरे विपक्षी सदस्यों के हंगामे पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
रिजिजू ने कहा कि विपक्ष बेवजह के हंगामे में लगा हुआ है। सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। किरेन रिजिजू ने लोकसभा में कहा, "विपक्ष पूरी तरह से कन्फ्यूज है। उसके सदस्यों को समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। पहले तो वे लोकसभा स्पीकर के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन लाए, जो अभी भी पेंडिंग है, और इस बीच वे दूसरे नो-कॉन्फिडेंस मोशन के लिए नोटिस फाइल कर रहे हैं, जिसका कोई मतलब नहीं है।"
मैंने इतनी गैर-जिम्मेदार पार्टी कभी नहीं देखी- रिजिजू
किरेन रिजिजू ने कहा कि विदेश मंत्री सदन में विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों पर पहले ही डिटेल में जवाब दे चुके हैं। लेकिन, विपक्ष जवाब सुनना नहीं चाहता। रिजिजू ने कहा, "मैंने इतनी गैर-जिम्मेदार पार्टी कभी नहीं देखी। आपका एक परिवार या एक आदमी क्या पूरे देश का महाराजा है? इस देश में संविधान है, लेकिन विपक्ष के सदस्य इन नियमों का पालन नहीं करते।"
Parliament Budget Session: रिजिजू ने विपक्ष को दी खुली चुनौती
रिजिजू ने कहा, "मैं कांग्रेस के सीनियर नेताओं से कहना चाहता हूं कि वे अपने अंदर झांकें और देखें कि आपके कामों से देश का क्या भला हो रहा है और उन्होंने संसद की गरिमा को कितना गिराया है।" केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा, "आप जो भी गलत प्रस्ताव लाए हैं, सरकार उन पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। अगर विपक्ष में हिम्मत है, तो वे अभी चर्चा शुरू करें।"
इसके बावजूद विपक्ष का हंगामा नहीं रुका। कांग्रेस और दूसरे विपक्षी सांसद वेल में आ गए, नारे लगाने लगे और तख्तियां लहराने लगे। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई। इससे पहले, जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर राज्यसभा में पश्चिम एशिया पर बयान दे रहे थे, तो कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने हंगामा किया और सदन से वॉकआउट कर दिया।
स्पीकर जगदंबिका पाल ने वेल में हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों को कहा कि अगर वे आज के एजेंडे पर बोलना नहीं चाहते हैं तो बोलें। वे जितना चाहें उतना विस्तार से बोल सकते हैं। विपक्ष का हंगामा जारी रहा, जिसके बाद स्पीकर ने सदन को दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
आंदोलन भूल जाएगा विपक्ष, विदेशों की राह पर हो रहे आंदोलन
2026-10-17
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15