जब गहरी नींद में सो रहे थे 72 यात्री, पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में भड़क रही थी आग
खबर सार :-
मध्यप्रदेश के नैनपुर से इंदौर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 19344- पेंचवैली एक्सप्रेस के बी2 एसी कोच में आज तड़के 4 बजे अचानक धुआं निकलता देख अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन ट्रेन की चेन खींची गई।
खबर विस्तार : -
भोपाल, मध्यप्रदेश के नैनपुर से इंदौर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 19344- पेंचवैली एक्सप्रेस के बी2 एसी कोच में आज तड़के 4 बजे अचानक धुआं निकलता देख अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन ट्रेन की चेन खींची गई। इसे रोककर यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार यह घटना इटारसी से पहले पोला पत्थर स्टेशन के पास की है। गाड़ी संख्या 19344 पेंचवैली एक्सप्रेस भोपाल की ओर आ रही थी। बी-2 कोच पूरा भरा था।
ट्रेन के एसी कोच में धुआं देख मची अफरा-तफरी
कोच में करीब 72 यात्री सवार थे। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। जैसे ही धुआं देखा गया, समय रहते ट्रेन रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुबह का समय था, इसलिए यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। करीब चार बजे पोला पत्थर रेलवे स्टेशन के पास बी-2 कोच में धुआं फैलने लगा। इससे कुछ यात्रियों को सांस लेने में परेशानी हुई। बताया गया कि एसी के पैनल से धुआं निकलने की जानकारी पाकर तुरंत चेन खींचकर ट्रेन रोकी दी गई। इस दौरान यात्री घबरा गए। बाहर निकलते समय वे हड़बड़ी में अपना सामान भी बोगी में ही छोड़ आए थे।
चेन खींचकर रोकी पेंचवैली एक्सप्रेस
यात्रियों का कहना है कि एसी पैनल में पहले धुआं और फिर आग के साथ उससे चिंगारियां निकलने लगीं। इसी के साथ ही फायर अलार्म भी बजने लगे और लाइट बंद-चालू होने लगी। यह जानकारी रेलवे के अधिकारियो को दी गई। इसके बाद रेलवे के करीब 35 अधिकारी-कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और टीम ने जांच के बाद ट्रेन को आगे बढ़ने के लिए हरी झंडी दिखाई। घटना के बाद बी 2 कोच के सभी यात्रियों को आसपास के कोच में शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद वे जैसे-तैसे आगे का सफर कर रहे हैं। रेलवे अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में घटना का कारण एसी पैनल में शॉर्ट सर्किट बताया है। बहरहाल, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Jammu Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से भयंकर तबाही, अब तक 31 की मौत
अन्य प्रमुख खबरें
-
Chandnichowk के टाउन हॉल को ग्लोबल हेरिटेज सेंटर के रूप में विकसित करेगी Delhi सरकार
2026-09-20
-
झारखंड के धनबाद में फटी जमीन, दो घर समाए, एक महीने में तीसरी बड़ी घटना
2026-09-20
-
लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्षीय बच्ची समेत दो की मौत
2026-09-20
-
भारत-अमेरिका युद्धाभ्यासः महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में M777 से सटीक निशाना
2026-09-20
-
LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण जरूरी
2026-09-20
-
आगर मालवा में नाले के तेज बहाव में आई कार, आठ लोगों की डूब कर मौत
2026-09-19
-
20वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र
2026-09-19
-
तेजस, HTT-40 और ध्रुव NG से स्वदेशी क्षमता को मिली मजबूती
2026-09-18
-
शेखपुरा के कुसुंभा में फूटा गुस्सा, महिलाओं ने अधिकारियों पर झाड़ू फेरा, हथियार खींचे
2026-09-18
-
ASI की गोली मारकर हत्या, DGP ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात
2026-09-18
-
उज्जैन में प्रज्जवलित हुए 33.27 लाख दीये, सेवा संकल्प का दिया संदेश
2026-09-17
-
मणिपुर राहत शिविर मौतें: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट
2026-09-17
-
उधमपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, दो पाकिस्तानी जैश आतंकवादी ढेर
2026-09-17
-
18 सितंबर को बेंगलुरु में दिखेगी स्वदेशी विमानन क्षमता, बढ़ेगी वायुसेना की ताकत
2026-09-17
-
PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-09-17