पीएम के जन्म दिन पर अरविंद केजरीवाल का जहरीला पोस्ट, लिखा. लोकतंत्र की हत्या के लिए बधाई

खबर सार :-

एक तरफ पूरा देश, यहां तक कि विपक्ष के सभी नेताओं ने पीएम मोदी को उनके जन्म दिन की शुभकामनाएं दी हैं, वहीं आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की पीएम को दी गई शुभकामना में राजनीतिक रंजिश की झलक दिखाई पड़ती है।
खड़गे और राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने मोदी को दीं शुभकामनाएं, केजरीवाल ने उगला जहर

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कई विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर विपक्षी नेताओं ने पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी की। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता ने पीएम के जन्म दिन पर जहर उगला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जन्मदिन पर कहा कि प्रधानमंत्री जी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक एक्स पर पोस्ट किया है। इसमें राहुल ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। नेता प्रतिपक्ष ने पीएम के लिए अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना भी की है। पीएम को शुभकामनाएं देने वालों में एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले ने एक पोस्ट में लिखा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आने वाला साल आपके लिए स्वास्थ्यपूर्ण हो।

सत्तापक्ष के साथ विपक्ष की मिलीं शुभकामनाएं

हुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने एक्स पोस्ट में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज उनके 76वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई व स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनाएं। उधर, जम्मू-कश्मीर से मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अब्दुल्ला ने पीएम के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की।

अखिलेश यादव, मायावती और शरद पंवार की बधाई

एनसीपी-एसपी के प्रमुख शरद पवार ने लिखा कि आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं। डीएमके पार्टी के प्रमुख एमके स्टालिन ने एक्स पर पीएम के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र की कामना की है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वाईएसआआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र की सेवा करने की शक्ति प्रदान करें। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके के प्रमुख जोसेफ विजय ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर कहा कि जो एक मजबूत भारत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से नेतृत्व कर रहे हैं। मैं पूरे दिल से आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।

झामुमो के अध्यक्ष और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। ईश्वर आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें। शिवसेना-यूबीटी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उधर आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के एक्स पोस्ट में पीएम को दी शुभकामना का तरीका शायद ही किसी को पसंद आए। उन्होंने लिखा है कि तो, इस तरह मोदी जी ने दिल्ली जीती। वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ करके। भारतीय लोकतंत्र की हत्या करने के लिए मोदी जी को बधाई। 

यह भी पढ़ें :कलाकारों को प्रोत्साहन देने में pm modi की भूमिका अहमः पद्मश्री सुदर्शन पटनायक

अन्य प्रमुख खबरें