कलाकारों को प्रोत्साहन देने में pm modi की भूमिका अहमः पद्मश्री सुदर्शन पटनायक

खबर सार :-

पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी में पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर सैंड आर्ट बनाया है। इस आर्ट को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
ओडिशाः पुरी में happy-birthday, 2500 दीये, 25 फीट के सैंड आर्ट में पीएम मोदी की झलक

खबर विस्तार : -

भुवनेश्वर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज देशभर में जश्न का माहौल है। इस दौरान पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी में पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर 2500 दीयों से 25 फ़ीट का सैंड आर्ट बनाया। इस आर्ट को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। पटनायक हर बड़े अवसरों पर कुछ न कुछ कलाकारी दिखाते रहते हैं। 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर आज पूरे देश में उल्लास नजर आ रहा है। उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए जहां पार्टी के लोग भव्य आयोजन कर रहे हैं, वहीं रेत पर कलाकृतियां बनाने में माहिर आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी में पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर 2,500 दीयों से 25 फ़ीट का सैंड आर्ट बनाया। इस मौके पर उनकी इस कलाकृति को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। पटनायक ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए मीडिया के लोगों से भी बात की। 

कलाकार ने की नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना

भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी, अर्थव्यवस्था और संस्कृति के क्षेत्रों में पीएम के योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को देख रही है। पटनायक को कलाजगत में माना जाता है कि वह ग्लोबल मंच पर कलाकार के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते आए हैं। वह देश की कुछ सालों में बदलती छवि पर कहते हैं कि दुनिया के लोग भारत की ओर निहार रहा है।

इनमें नेता, अधिकारी या आमआदमी हो सकता है। पटनायक कहते हैं कि भारत विकास कर रहा है और आगे बढ़ रहा है। अपनी तरक्की को लेकर इसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इसमें मेक इन इंडिया की चाहत ने भी भारत के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। यह देश के विकास में अहम योगदान का गवाह है। 

देश की कलासंस्कृति का सम्मान दिलाते हैं पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कला और कलाकारों को बढ़ावा देने के प्रयास कर रहे हैं। सुदर्शन ने कहा कि एक कलाकार के तौर पर मेरा अनुभव कहता है कि जब भी प्रधानमंत्री किसी दूसरे देश का दौरा करते हैं, तो वे दुनिया के सामने भारत की संस्कृति और कला को पेश करते हैं। यह हम जैसे कलाकार का उत्साह बढ़ाता है। जब कोई विदेशी मेहमान भारत आता है, तो उन्हें भी प्रधानमंत्री हमारी कला और संस्कृति से रूबरू कराने से नहीं चुकते हैं। अपने साथ की मुलाकातों का भी पटनायक ने जिक्र किया और कहा कि अवॉर्ड जीतने के दौरान भी मुझे उनसे मिलने के मौके मिले। पीएम ने हमारा प्रोत्साहन बढ़ाया है।  एक दिन पीएम ने मुझसे कहा था कि देश के लिए इसी तरह जीतते रहो, हम मिलते रहेंगे। आज विश्वकर्मा पूजा का दिन है।

पीएम विश्वकर्मा योजना बन रही है सहारा 

 पीएम ने ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ के जरिए छोटे कारीगरों और शिल्पकारों को भी आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण योजना दी हैं। इन योजनाओं पर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वह धन्यवाद देते हैं, कहते हैं कि छोटे गांवों से लेकर बड़े शहरों तक कारीगरों की जरूरत पड़ती है। पीएम विश्वकर्मा योजना ने कलाकारों, कारीगरों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को तरक्की का मौका दिया है। उन्होंने बताया कि कलाकारों के लिए भी पीएम ने बहुत कुछ किया है। वह जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब से अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार रहे हैं। हर कलाकार को उन्होंने प्रोत्साहन किया है। उनकी यह भावना मेरे लिए बहुत मायने रखती थी। 

देश के लिए खेलने वालों का जीत लेते हैं दिल 

पटनायक ने कहा कि पीएम उन सभी लोगों को बधाई देते हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में जीतकर आते हैं और देश का नाम रोशन करते हैं। इससे उनका हौसला बहुत बढ़ता है। कलाकारों को उनकी यह कोशिश आगे बढ़ने और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है। पीएम ने कला, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्रों में भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। पटनायक एक सैंड आर्टिस्ट हैं। वह रेत से कलाकृतियां बनाते हैं।

मौके-मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर सैंड आर्ट बनाकर देखी की खुषहाली व तरक्की का संदेश देते हैं। पटनायक ने पीएम की स्वच्छ भारत मिशन’ और समुद्र तटों को साफ रखने के अभियान की प्रशंसा की है। उन्होंने बताया कि कई समुद्र तटों को ‘ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन’ भी मिला है। अब लोग सफाई के प्रति जागरूक हैं। वह स्टेषनो एवं समुद्र तटों पर कचरा नहीं फेंकते हैं।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी को फिल्म इंडस्ट्री की ओर से बधाइयां, ईशा कोप्पिकर बोलीं-मैं आपकी फैन, शत्रुध्न सिन्हा ने लिखा हमारा दोस्त
 

अन्य प्रमुख खबरें