Odisha: नयागढ़ में भीषण बस हादसा: पांच की मौत, 40 से अधिक घायल
खबर सार :-
ओडिशा के नयागढ़ ज़िले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में पाँच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुखद दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-57 पर तकरा घाटी के पास रात करीब 1:00 बजे हुई।
खबर विस्तार : -
नयागढ़: ओडिशा के नयागढ़ जिला में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों को शोक में डुबो दिया। दशपल्ला थाना क्षेत्र के टाकेरा के पास स्थित हनुमान घाटी में एक निजी पर्यटक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक यात्री घायल हो गए। मृतकों में बस चालक और चार महिलाएं शामिल हैं।
घुमावदार रास्ते की वजह से बिगड़ा संतुलन
पुलिस के अनुसार, यह बस ब्रह्मपुर से हरिशंकर मंदिर की ओर जा रही थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे, जो धार्मिक और पर्यटन यात्रा पर निकले थे। हादसा उस समय हुआ जब बस हनुमान घाटी के एक तीखे मोड़ पर पहुंची। बताया जा रहा है कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क किनारे एक बड़े पत्थर से टकराकर पलट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी और घाटी का संकरा तथा घुमावदार रास्ता हादसे की एक बड़ी वजह बन गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कई यात्री बस से बाहर जा गिरे, जबकि 10 से अधिक लोग बस के नीचे फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही दशपल्ला और बनिगोछा थाना पुलिस, दमकल विभाग और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से बस के नीचे फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। राहत और बचाव अभियान देर रात तक जारी रहा।
10 यात्रियों की हालत गंभीर
घायलों को तुरंत दशपल्ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल करीब 15 लोगों को नयागढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, करीब 10 यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज चल रहा है। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है।
घायल यात्रियों में से एक, सुभ्रांशु नायक ने बताया कि चालक ने मोड़ पर बहुत तेज गति से बस घुमाई, जिससे संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। कई यात्रियों को टूटी खिड़कियों के जरिए बाहर निकाला गया, जिससे उनकी जान बच सकी।
हादसे की जांच जारी
प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और घाटी क्षेत्र की खतरनाक सड़क को माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जाए, जैसे कि चेतावनी संकेत, स्पीड कंट्रोल और सड़क सुधार कार्य, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15