Noida Labour Protest : वेतन वृद्धि को लेकर श्रमिक आंदोलन हुआ उग्र, 300 से अधिक गिरफ्तार
खबर सार :-
गौतम बुद्ध नगर ज़िले में, मज़दूरों का आंदोलन जो वेतन बढ़ोतरी की मांगों को लेकर कई दिनों से चल रहा है अब और भी हिंसक होता जा रहा है। मंगलवार को, विरोध प्रदर्शन के छठे दिन, मज़दूरों ने पत्थरबाज़ी और तोड़-फोड़ करके नोएडा के कई इलाकों में हंगामा मचाया।
खबर विस्तार : -
गौतमबुद्ध नगरः गौतमबुद्ध नगर में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चल रहा श्रमिक आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। मंगलवार को आंदोलन के छठे दिन नोएडा के कई औद्योगिक क्षेत्रों में स्थिति बेकाबू हो गई, जहां प्रदर्शनकारी श्रमिकों ने पथराव और तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया। इसके चलते कई इलाकों में तनाव का माहौल बन गया और औद्योगिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुईं।
कई कंपनियों का कामगाज ठप
जानकारी के अनुसार, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रमिक धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन के कारण लगभग 80 प्रतिशत कंपनियों में कामकाज ठप हो गया है। उद्योगपति और फैक्टरी संचालक सुरक्षा कारणों से इकाइयां खोलने से बच रहे हैं। सेक्टर-70 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी के पास प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने पथराव और तोड़फोड़ की, जिसमें पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाए जाने की खबर है।
इसी तरह सेक्टर-80 में भी सुबह के समय हालात तनावपूर्ण रहे, जहां कई फैक्टरियों के बाहर जुटे प्रदर्शनकारियों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश की। हालांकि मौके पर पहले से तैनात पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और बड़ी अनहोनी को टाल दिया। पुलिस ने सेक्टर-70 में हुई हिंसा के मामले में 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।
भारी पुलिस बल तैनात
अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में शांति बनी हुई है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील की कि वे सरकार द्वारा की गई वेतन वृद्धि को देखते हुए अपना आंदोलन समाप्त करें और शांतिपूर्ण तरीके से काम पर लौटें।
उन्होंने यह भी बताया कि उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कर गिरफ्तारियां की जा रही हैं। अब तक इस मामले में 300 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है, जबकि कुल 7 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके अलावा भ्रामक सूचना फैलाने के आरोप में 2 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है।
जिला प्रशासन ने दिया आश्वासन
वहीं जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद 24 घंटे के भीतर सरकार ने मजदूरी वृद्धि का निर्णय लिया है। संशोधित न्यूनतम वेतन दरें 1 अप्रैल से प्रभावी होंगी। जिलाधिकारी मेधा रूपम के अनुसार उच्चाधिकार प्राप्त समिति की सिफारिशों को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है।
बढ़कर मिलेगा वेतन
नए संशोधित वेतनमान के अनुसार गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में अकुशल श्रमिकों का वेतन 11,313 रुपये से बढ़ाकर 13,690 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। अर्ध-कुशल श्रमिकों को अब 15,059 रुपये और कुशल श्रमिकों को 16,868 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
अन्य नगर निगम क्षेत्रों में अकुशल श्रमिकों का वेतन 13,006 रुपये, अर्ध-कुशल का 14,306 रुपये और कुशल श्रमिकों का 16,025 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं शेष जिलों में अकुशल श्रमिकों को 12,356 रुपये, अर्ध-कुशल को 13,591 रुपये और कुशल श्रमिकों को 15,224 रुपये प्रतिमाह न्यूनतम मजदूरी दी जाएगी।
प्रशासन ने दावा किया है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और औद्योगिक क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। वहीं उद्योग जगत में अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है और कंपनियां सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक CEO का रास्ता साफ, 3 नामों का पैनल तैयार
2026-09-01
-
देशभर में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना, 20 राज्यों में अलर्ट
2026-09-01
-
आज से बढ़े कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम, रेस्तरां में खाना हो सकता है महंगा
2026-09-01
-
सुप्रीम कोर्ट से 'मोहम्मद' दीपक को राहत, FIR और सोशल मीडिया बैन पर रोक
2026-09-01
-
बिहार-झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे पर समझौता, 25 साल पुराना विवाद खत्म
2026-08-31
-
रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू: 'फैमिली फुल हाउस' शो 19 सितंबर से
2026-08-31
-
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हमला, तीन की मौत, जंगल में बीतेगी रात
2026-08-31
-
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा बंधुओं को 2 हफ्ते में सरेंडर का आदेश
2026-08-31
-
राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
2026-08-31
-
भारतीय नौसेना को मिला गहरे समुद्र का संकटमोचक INS निपुण
2026-08-31
-
भारत-उज्बेकिस्तान के बीच हुए कई समझौते, रणनीतिक साझेदारी की घोषणा
2026-08-30
-
NEET-PG 2026: 2.65 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
2026-08-30
-
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों का डंप किया विस्फोटक बरामद
2026-08-30
-
NEET PG 2026: बिजली गुल होने से परीक्षा रुकी, 5 सितंबर को दोबारा होगी परीक्षा
2026-08-30
-
लखनऊः राजनाथ सिंह ने किया 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
2026-08-30