नई दिल्लीः भारत के न्यायिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। 24 नवंबर, 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस सूर्यकांत को देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, और अन्य उच्च पदस्थ नेताओं की उपस्थिति रही।
जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल 9 फरवरी, 2027 तक रहेगा, जब वह 65 वर्ष के हो जाएंगे। उनका जन्म 10 फरवरी, 1962 को हरियाणा के हिसार जिले में हुआ था। जस्टिस सूर्यकांत के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व सीजेआई बीआर गवई ने अपने विदाई भाषण में जस्टिस सूर्यकांत के साथ अपनी गहरी दोस्ती का उल्लेख किया और बताया कि दोनों का परिवार बेहद सामान्य था। सीजेआई सूर्यकांत का करियर असाधारण रहा है। उन्होंने 1981 में हिसार के गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और 1984 में रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से कानून में डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने हिसार में कानून की प्रैक्टिस शुरू की और 1985 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस की।
साल 2000 में वह हरियाणा के सबसे युवा एडवोकेट जनरल बने। 2011 में उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कानून में मास्टर डिग्री प्राप्त की और उसे डिस्टिंक्शन के साथ फर्स्ट क्लास फर्स्ट के रूप में पास किया। 2018 में उन्हें हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त किया गया और 2019 में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बने। अब, वह देश के सबसे उच्च न्यायिक पद पर आसीन हो गए हैं। जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल न्यायिक सुधारों, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा में एक नई दिशा देने के रूप में देखा जा सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...