जल्द बदलेगा मौसम का मिजाजः लगातार बढ़ेगा पारा, टूट सकता है गर्मी का रिकॉर्ड?
खबर सार :-
गर्मियां शुरू होने से पहले ही मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत में दिन में थोड़ी गर्मी हो रही है, लेकिन रात में अभी भी ठंड पड़ रही है। लेकिन अब पारा लगातार बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर चेतावनी भी जारी है।
खबर विस्तार : -
नोएडाः राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बीते दो दिनों से चल रही तेज सतही हवाओं ने मौसम के मिजाज में हल्का बदलाव ला दिया है। इन हवाओं के कारण जहां एक ओर लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, वहीं दूसरी ओर वायु प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि यह राहत ज्यादा दिनों तक कायम रहने वाली नहीं है, क्योंकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में तेज बढ़ोतरी की संभावना जताई है।
अप्रैल के मध्य से शुरू हो सकती है तेज गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा और इसके साथ ही तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जाएगी। अगले 4 से 5 दिनों के भीतर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है, जो अप्रैल के मध्य में ही तेज गर्मी की शुरुआत का संकेत है।
जारी 7 दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक, 11 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद 13 और 14 अप्रैल को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और तापमान लगभग 35 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
सतही हवाओं से मिलेगी राहत
मौसम में असली बदलाव 15 अप्रैल से देखने को मिलेगा, जब तापमान बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 16 अप्रैल को यह और बढ़कर 37 डिग्री हो सकता है। वहीं 17 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान गर्मी का प्रभाव स्पष्ट रूप से महसूस किया जाएगा और दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है।
हालांकि 11 और 12 अप्रैल को दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन इसके बाद हवाओं की गति धीमी पड़ जाएगी, जिससे तापमान तेजी से बढ़ेगा और गर्मी का असर और अधिक महसूस होगा।
वायु गुणवत्ता की बात करें तो एनसीआर में एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई येलो जोन यानी मध्यम श्रेणी में पहुंच गया है। आनंद विहार में एक्यूआई 170, अशोक विहार में 198, बवाना में 145, चांदनी चौक में 151 और मथुरा रोड पर 128 दर्ज किया गया। वहीं आया नगर में एक्यूआई 96 दर्ज किया गया, जो अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति को दर्शाता है।
क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ
नोएडा में भी वायु गुणवत्ता मध्यम स्तर पर बनी हुई है। सेक्टर-1 में एक्यूआई 145, सेक्टर-125 में 120, सेक्टर-62 में 109 और सेक्टर-116 में 119 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 128, लोनी में 173, संजय नगर में 129 और वेद विहार लोनी में 175 दर्ज किया गया है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तेज हवाओं के कारण प्रदूषण के कण वातावरण में फैल गए, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ। लेकिन जैसे ही हवाएं कमजोर होंगी और तापमान में वृद्धि होगी, प्रदूषण स्तर में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है।
ऐसे में विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे आने वाले दिनों में विशेष सावधानी बरतें। दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हल्के व ढीले कपड़े पहनें। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता है।
कुल मिलाकर, एनसीआर में फिलहाल मौसम सुहावना जरूर है, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ने वाला है, जिसके लिए अभी से सतर्क रहना जरूरी है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
आंदोलन भूल जाएगा विपक्ष, विदेशों की राह पर हो रहे आंदोलन
2026-10-17
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15