यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा नमो भारत कनेक्ट ऐप, 3.5 लाख यूजर्स का आंकड़ा पार
खबर सार :-
नमो भारत कनेक्ट मोबाइल ऐप यात्रियों की पहली पसंद बन रहा है। आधुनिक, डिजिटल सुविधाओं से लैस ऐप से यात्रियों को सुगम, सुरक्षित, सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल रहा है। यूजर्स की संख्या 3.5 लाख से अधिक है। ऐप से यात्री बिना टिकट काउंटर पर लाइन लगाए टिकट बुक कर रहे हैं। रियल टाइम ट्रेन ट्रैकिंग, लाइव पार्किंग स्टेटस, खोया-पाया सुविधा, शिकायत निवारण प्रणाली, महिला सुरक्षा सहायता, हेल्पलाइन, दिव्यांगजनों के लिए विशेष सहायता जैसे फीचर ऐप पर उपलब्ध हैं।
खबर विस्तार : -
गाजियाबाद : नमो भारत कनेक्ट मोबाइल ऐप तेजी से यात्रियों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। आधुनिक और डिजिटल सुविधाओं से लैस यह ऐप यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान कर रहा है। इस ऐप के उपयोगकर्ताओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और अब यह आंकड़ा साढ़े तीन लाख को पार कर चुका है।
तीन महीनों में ऐप के माध्यम से 6 लाख 70 हजार से अधिक टिकटों की हुई बिक्री
फरवरी 2026 तक 3 लाख 61 हजार से अधिक यात्री इस ऐप का उपयोग कर रहे हैं। नमो भारत कनेक्ट ऐप के जरिए यात्री बिना टिकट काउंटर पर लाइन लगाए आसानी से डिजिटल क्यूआर टिकट खरीद सकते हैं। पिछले तीन महीनों में इस ऐप के माध्यम से 6 लाख 70 हजार से अधिक टिकटों की बिक्री हुई है, जबकि फरवरी 2026 तक कुल 24 लाख 70 हजार से ज्यादा डिजिटल टिकट खरीदे जा चुके हैं।
नमो भारत कनेक्ट ऐप पर यात्रियों के लिए कई फीचर उपलब्ध
ये आंकड़े दर्शाते हैं कि यात्री तेजी से डिजिटल माध्यमों को अपना रहे हैं। इस ऐप में केवल टिकटिंग ही नहीं, बल्कि कई उन्नत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें रियल-टाइम ट्रेन ट्रैकिंग, लाइव पार्किंग स्टेटस, खोया-पाया सुविधा, शिकायत निवारण प्रणाली, महिला सुरक्षा सहायता, हेल्पलाइन और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सहायता शामिल हैं।
रियल-टाइम ट्रेन ट्रैकिंग फीचर यात्रियों को ट्रेन की वर्तमान स्थिति, अगले स्टेशन और अनुमानित आगमन समय की जानकारी देता है, जिससे वे अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकते हैं। वहीं, लाइव पार्किंग स्टेटस फीचर उन यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है, जो अपने निजी वाहनों से स्टेशन तक पहुंचते हैं। इसके जरिए वे पहले ही जान सकते हैं कि संबंधित स्टेशन पर पार्किंग उपलब्ध है या नहीं।
खोए हुए सामान की जानकारी प्राप्त करने के लिए लॉस्ट एंड फाउंड’ फीचर
ऐप में ‘लॉस्ट एंड फाउंड’ फीचर भी जोड़ा गया है, जिससे यात्री अपने खोए हुए सामान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उसे वापस पाने के लिए दावा कर सकते हैं। इसके अलावा ‘हेल्प एंड सपोर्ट’ फीचर के जरिए यात्री सीधे स्टाफ से संपर्क भी कर सकते हैं। इस ऐप की एक और खासियत इसका एकीकृत टिकटिंग सिस्टम है। इसके माध्यम से यात्री दिल्ली मेट्रो के लिए भी क्यूआर टिकट बुक कर सकते हैं। पिछले तीन महीनों में इस ऐप के जरिए 59 हजार से अधिक दिल्ली मेट्रो टिकट बुक किए गए हैं।
डिजिटल इंडिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा नमो भारत कनेक्ट ऐप
वहीं, दिल्ली मेट्रो के ‘डीएमआरसी मोमेंटम 2.0’ ऐप के जरिए नमो भारत के लिए भी 32 हजार से अधिक टिकट खरीदे गए हैं। इस एकीकृत व्यवस्था के तहत फरवरी 2026 तक कुल 3 लाख 17 हजार से अधिक टिकटों की बिक्री हो चुकी है। इसके साथ ही, एनसीआरटीसी और आईआरसीटीसी के बीच भी एकीकृत टिकटिंग सुविधा शुरू की गई है, जिससे अब यात्री भारतीय रेल और नमो भारत दोनों की यात्रा की योजना एक ही प्लेटफॉर्म से बना सकते हैं।
ऐप पर उपलब्ध आईआरसीटीसी विकल्प के जरिए यात्री सीधे रेलवे टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर पहुंच सकते हैं। कुल मिलाकर, नमो भारत कनेक्ट ऐप डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है, जो यात्रियों को स्मार्ट, सुरक्षित और परेशानी मुक्त यात्रा का अनुभव प्रदान कर रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15