Thrissur Firecracker Factory Blast : खुशियों के 'पूरम' पर पसरा मातम, त्रिशूर की पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 13 की मौत, देशभर में शोक
खबर सार :-
Thrissur Firecracker Factory Blast : केरल के त्रिशूर में पूरम उत्सव की तैयारियों के दौरान पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई। पीएम मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी मौके के लिए रवाना हुए। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
खबर विस्तार : -
त्रिशूर (केरल): केरल की सांस्कृतिक राजधानी त्रिशूर इन दिनों अपने विश्वप्रसिद्ध 'त्रिशूर पूरम' उत्सव की भव्य तैयारियों में जुटी थी, लेकिन मंगलवार दोपहर एक भयानक धमाके ने उत्सव की उमंग को मातम में बदल दिया। जिले के मुंडथिक्कोडु इलाके में स्थित एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए भीषण विस्फोट ने अब तक 13 लोगों की जिंदगी छीन ली है, जबकि 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
Thrissur Firecracker Factory Blast : दोपहर के भोजन के वक्त हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों और सरकारी अधिकारियों के अनुसार, यह हृदयविदारक घटना उस समय हुई जब फैक्ट्री के कर्मचारी दोपहर का भोजन कर रहे थे। उस वक्त यूनिट के भीतर करीब 40 श्रमिक मौजूद थे। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि आसपास का पूरा इलाका दहल उठा और आसमान में धुएं का काला गुबार छा गया। इस इकाई में त्रिशूर पूरम के 'थिरुवंबाडी' गुट के लिए आतिशबाजी के नमूने (सैंपल्स) तैयार किए जा रहे थे। मौके पर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मौजूद होने के कारण आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया।
Thrissur Firecracker Factory Blast : बचाव कार्य में बाधा और अस्पताल अलर्ट पर
धमाके के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फैक्ट्री में मौजूद अजले और बिना फटे विस्फोटकों के कारण बचाव दल को अंदर घुसने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रशासन ने तत्काल त्रिशूर मेडिकल कॉलेज सहित जिले के सभी प्रमुख अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। घायलों में से कई की हालत नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
Thrissur Firecracker Factory Blast : केंद्र सरकार सक्रिय: मुआवजे का ऐलान और सुरेश गोपी को निर्देश
हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष' से 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर त्रिशूर के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी दिल्ली से तुरंत केरल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने इस घटना को "अकल्पनीय त्रासदी" करार देते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्यों की समीक्षा करना है।
Thrissur Firecracker Factory Blast : देश के शीर्ष नेतृत्व ने जताया दुख
इस त्रासदी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संवेदनाएं प्रकट की हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस घटना को "दिल दहला देने वाला" बताया है। केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। फिलहाल प्रशासन मलबे को हटाने और विस्फोट के सटीक कारणों की जांच में जुटा है। उत्सव की नगरी त्रिशूर फिलहाल गहरे सन्नाटे और शोक में डूबी हुई है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15