Karnataka Landslide: कर्नाटक में आफत की बारिश, शिवमोग्गा में भूस्खलन से उजड़ गया पूरा परिवार
खबर सार :-
Karnataka Landslide: यह घटना रविवार सुबह करीब 2:30 बजे तब हुई जब मलनाड इलाके में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ी का एक हिस्सा ढह गया। इस भूस्खलन में परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई।
खबर विस्तार : -
Karnataka Landslide: कर्नाटक में लगातार हो रही भारी मानसूनी बारिश ने तबाही मचा रखी है। बाढ़ और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं भारी बारिश के चलते रविवार को शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली तालुक में हुए भूस्खलन में एक परिवार उजड़ गया। भूस्खलन की चपेट में आने से तीन साल के बच्चे समेत परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मलबे से शवों को निकालने के लिए फायर एंड इमरजेंसी सर्विस डिपार्टमेंट और पुलिस के कर्मचारियों ने बचाव अभियान चलाया।
सुबह करीब 2:30 बजे हुआ लैंडस्लाइड
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार सुबह करीब 2:30 बजे तीर्थहल्ली के इंदिरा नगर में हुई। मलनाड इलाके में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ी का एक हिस्सा ढह गया। भूस्खलन के कारण भारी मात्रा में मिट्टी और चट्टानें उस झोपड़ी पर आ गिरीं, जहां मजदूरी करके लौटे परिवार के सदस्य सो रहे थे।
मृतकों की पहचान मल्लिकार्जुन (30), नागावेनी (27) और उनके तीन साल के बेटे संतोष के रूप में हुई है। यह परिवार मजदूरी करने के लिए कोप्पल जिले के गंगावती तालुक के कक्करगोल गांव से आया था। वहीं, मलबे में फंसे एक अन्य मजदूर हनुमंत को फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारियों ने बचाया। उसे तीर्थहल्ली के जयाचामाराजेंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घंटों मशक्कत के बाद मलबे से निकाले गए शव
अधिकारियों ने बताया कि उसे उचित चिकित्सा देखभाल मिल रही है। इसके अलावा, पास की झोपड़ी में रहने वाले कुछ लोग भी घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के तुरंत बाद, पुलिस और फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे तीनों लोगों के शव निकाले गए। यह घटना तीर्थहल्ली पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई। अधिकारी लगातार हो रही बारिश के असर का आकलन कर रहे हैं और उन्होंने भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने को कहा है।
इससे पहले कंकनाडी-नागोरी इलाके हुआ था भूस्खलन
इससे पहले, 1 जुलाई की सुबह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से मंगलुरु के कंकनाडी-नागोरी इलाके में एक घर ढह गया था। इस घटना में तीन लोगों एक महिला और दो किशोरियों की मौत हो गई थी। वहीं, स्थानीय लोगों और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) के जवानों ने मलबे से तीन अन्य लोगों एक पुरुष और दो किशोरियों को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
भारी बारिश के चलते रेल सेवाएं प्रभावित
बता दें कि मानसून की भारी बारिश के कारण पश्चिमी घाट इलाके में जबरदस्त भूस्खलन हुआ है और ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं। पश्चिमी घाट इलाके में लगातार हो रही भारी बारिश का असर सिर्फ़ सड़कों और ग्रामीण इलाकों तक ही सीमित नहीं है; इसने रेल यातायात को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। शनिवार रात येदाकुमारी और श्रीवागिलु रेलवे स्टेशनों के बीच पटरियों पर भूस्खलन होने के बाद, एहतियात के तौर पर रविवार को मंगलुरु और यशवंतपुर के बीच चलने वाली कई अहम ट्रेन सेवाएं रद्द करनी पड़ीं। रेलवे की खास तकनीकी टीमें मौके पर तैनात हैं और मलबा हटाने व पटरियों की मरम्मत का काम तेज़ी से कर रही हैं।
प्रशासन ने जारी की चेतावनी
गौरतलब है कि कर्नाटक में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई दुखद घटनाएं हुई है। इन बार-बार हो रही घटनाओं को देखते हुए, स्थानीय प्रशासन ने चेतावनी जारी की है और बहुत संवेदनशील तथा भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों में रहने वाले सभी लोगों को पूरी तरह सतर्क रहने और सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) के जवान तैनात है।
ये भी पढ़ेंः- असम में बाढ़ के बाद बर्बादी का मंजर, उजड़ गए गांव, टेंट में नई जिंदगी शुरू करने की कवायद
अन्य प्रमुख खबरें
-
EPFO पर कैबिनेट का बड़ा फैसला, वेतन सीमा ₹15 हजार से बढ़कर ₹25 हजार
2026-09-16
-
अमित शाह के UCC प्लान पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
2026-09-16
-
‘अपराजिता-परांग ला 2026’ अभियानः महिला कैडेट्स ने 18,300 फीट की ऊंचाई पर दिखाया दम
2026-09-16
-
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में धर्मशाला की चाय की मांग बढ़ी
2026-09-16
-
पटना में हजारों छात्रों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े BPSC-SI अभ्यर्थी
2026-09-15
-
पीएम श्री योजना: 13,092 स्कूलों का चयन, लाखों छात्रों को होगा फायदा
2026-09-15
-
राजमाता विजयराज कुमारी का निधन, उदयपुर व मेवाड़ में शोक की लहर
2026-09-15
-
किसान महापंचायत: किसानों ने दी सरकार को चेतावनी, आंदोलन जारी
2026-09-15
-
सिंचाई से लेकर डिजिटल इंडिया तक, इंजीनियरों के दम पर बदल रहा भारत
2026-09-15
-
डाॅ. विश्वेश्वरैया की जयंती पर PM मोदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
2026-09-15
-
कर्नाटक: फ्रिज फटने ने बेलगावी में भड़की आग, एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जले
2026-09-15
-
ईडी की बड़ी कार्रवाई: बैंक ऑफ बड़ौदा धोखाधड़ी मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी
2026-09-14
-
Farmer Protest: तीनों अथॉरिटी के खिलाफ महापंचायत का ऐलान
2026-09-14
-
गणेश चतुर्थी पर राष्ट्रपति द्रौपदी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-09-14
-
हिंदी दिवस पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी देशवासियों को बधाई
2026-09-14