पुंछ-रजौरी में भारी बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से 8 लोगों की मौत, अमरनाथ यात्रा और वैष्णो देवी यात्रा रुकी
खबर सार :-
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। रविवार को आई बाढ़ और भूस्खलन से 8 लोगों की जान चली गई है और 12 लोग लापता हैं। लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के कारण श्री अमरनाथ यात्रा और मां वैष्णोदेवी यात्रा रोक दी गई है।
खबर विस्तार : -
जम्मू: जम्मू संभाग के पुंछ और राजौरी में रविवार को अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से आठ लोगों की मौत हुई है और लगभग 12 व्यक्ति लापता हैं। लगातार दूसरे दिन इनकी तलाश की जा रही है।
भारी बरिश और खराब मौसम को देखते हुए आज दूसरे दिन भी श्री अमरनाथ यात्रा व मां वैष्णोदेवी यात्रा को रोक दिया गया है। बाढ़ से घरों, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, मवेशियों और कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है। पुंछ जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। पड़ोसी जिले राजौरी में भी काफी नुकसान हुआ है।
145 मकानों को नुकसान
अधिकारियों ने बताया है कि बाढ़ से जम्मू संभाग में 145 रिहायशी मकानों को नुकसान पहुंचा है। इनमें से 93 मकान पुंछ में, 42 राजौरी में, आठ रियासी में और एक-एक मकान किश्तवाड़ और रामबन में क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुंछ में 17 स्कूलों, 24 पारंपरिक पनचक्कियों और तीन दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है, जबकि कई इलाकों में बीएसएनएल और एयरटेल की मोबाइल सेवाएं बाधित रहीं। राजौरी में भी भारी तबाही हुई जहां बेला बस स्टैंड और चिल्ड्रन्स पार्क का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा बह गया। एक स्कूल और 56 वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है साथ ही लगभग 300 घरों में पीने के पानी की आपूर्ति बाधित हुई है।
127 कनाल कृषि भूमि प्रभावित
वहीं, किश्तवाड़ की छत्रू तहसील में बटवान नाले में अचानक आई बाढ़ से एक जामा मस्जिद, एक मदरसा भवन और एक दुकान को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। कुल 127 कनाल कृषि भूमि प्रभावित हुई है जिसमें पुंछ में 92 कनाल और राजौरी में 35 कनाल भूमि शामिल है। एसडीआरएफ, पुलिस, नागरिक प्रशासन और अन्य एजेंसियों की बचाव टीमें लापता लोगों की तलाश कर रही हैं और साथ ही नुकसान का आकलन कर आवश्यक सेवाओं को बहाल करने का काम भी कर रही हैं।
उधमपुर-पंचेरी और कैंथगली-मौंगरी सड़कें अवरुद्ध
चेनानी-नाशरी सुरंग के उत्तरी प्रवेश द्वार के पास भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग की एक सुरंग अवरुद्ध हुई है । भारी बारिश के कारण चोबू नाले में अचानक बाढ़ और भूस्खलन से उधमपुर-पंचेरी और कैंथगली-मौंगरी सड़कें अवरुद्ध हो गईं। उपराज्यपाल बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति पर नजर रख रहे हैं और बचाव कार्य युद्ध स्तर शुरू किया गया है। खराब मौसम को देखते हुए एहतियात के तौर पर अमरनाथ यात्रा व मां वैष्णों देवी यात्रा को आज दूसरे दिन भी स्थगित कर दिया गया है।
सीएम ने अलर्ट रहने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने और बचाव, राहत और बहाली के काम तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री आज से प्रभावित जिलों का दौरा शुरू कर सकते हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने 23 जुलाई तक रियासी, उधमपुर, रामबन, जम्मू, कठुआ और सांबा सहित कई जिलों के साथ-साथ डोडा, किश्तवार, राजौरी और पुंछ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और अचानक बाढ़ और भूस्खलन का पूर्वानुमान जारी किया है।
ये भी पढ़ेंः- IMD Rain Alert: यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की चेतावनी

अन्य प्रमुख खबरें
-
INS सुदर्शिनी की समुद्री यात्रा जारी, भारत-ओमान दोस्ती को मिली मजबूती
2026-10-18
-
सीएम धामी लाए दीवाली की सौगात, हर ग्राम सभाओं में कराए जाएंगे विकास कार्य
2026-10-18
-
Kolkata Stampede: कोलकाता भगदड़ मामले में पुलिस का एक्शन, 7 अरेस्ट
2026-10-18
-
पशु चारे के चोकर से बनाया जा रहा था बिस्किट, कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड
2026-10-17
-
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर नमो घाट हो रहा तैयार, 25 अक्टूबर को वाराणसी में रहेंगे पीएम
2026-10-17
-
FSSAI Draft: 6 महीने तक के शिशुओं के लिए FSSAI का मसौदा जारी
2026-10-17
-
वाराणसी में भक्तों ने की मां कालरात्रि की पूजा, मंदिरों में उमड़ी भीड़
2026-10-17
-
उत्तराखंड में बिजली से नुकसान पर सख्ती, कुमाऊं में 250 से अधिक चोरी के मामले दर्ज
2026-10-17
-
ध्रुव राठी के खिलाफ वारंट जारी, मानहानी केस में सुनवाई
2026-10-17
-
इंदौर: खाद्य प्रसंस्करण और सोया उद्योग के क्षेत्र बढ़ रहा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
2026-10-17
-
गुजरात के भरूच की दवा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 श्रमिकों की मौत; 6 घायल
2026-10-17
-
गांवों को गरीबी मुक्त करने का शिवराज सिंह का संकल्प, आजीविका मिशन से जुडे़गा हर परिवार
2026-10-17
-
नवरात्रि के सातवें दिन PM ने की सर्वमंगल की कामना, नेताओं ने दी बधाई
2026-10-17
-
आंदोलन भूल जाएगा विपक्ष, विदेशों की राह पर हो रहे आंदोलन
2026-10-17
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16