बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
खबर सार :-
IndiGo Flight Bomb Threat: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अहमदाबाद जा रही इंडिगो की फ़्लाइट 6E-6423 में बम की झूठी धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया।
खबर विस्तार : -
IndiGo Flight Bomb Threat: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो फ़्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद गुरुवार शाम हड़कंप मच गया। विमान के टॉयलेट में हाथ से लिखा एक नोट मिलने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना इंडिगो फ़्लाइट 6E-6423 में हुई, जिसे गुरुवार रात 8 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरनी थी। उड़ान भरने से करीब 25 मिनट पहले, आगे वाले टॉयलेट में हाथ से लिखी एक पर्ची मिली जिस पर लिखा था- "डोंट गो। बॉम्ब है ! प्लीज।"
करीब दो घंटे तक चली जांच
नोट मिलने के तुरंत बाद, एयरपोर्ट अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों ने स्टैंडर्ड सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लागू कर दिए। जांच के लिए विमान को रोक दिया गया और उसकी बारीकी से तलाशी ली गई। करीब दो घंटे की तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध चीज़ या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। बाद की जांच में पुष्टि हुई कि बम की धमकी झूठी थी।
FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
इस घटना के बाद, इंडिगो ने एयरपोर्ट पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। एयरलाइन ने कहा कि झूठी धमकी से फ़्लाइट ऑपरेशन में रुकावट आई और यात्रियों व क्रू की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हुई। एयरलाइन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि विमान में नोट किसने रखा और इस हरकत के पीछे का मकसद क्या था।
लखनऊ से दिल्ली जा रही फ़्लाइट में मिला था नोट
गौरतलब है कि पिछले महीने भी ऐसी ही एक घटना हुई थी। जून में, लखनऊ से दिल्ली जा रही इंडिगो फ़्लाइट के टॉयलेट में टिश्यू पेपर पर "बम" शब्द लिखा हुआ मिला था। उस समय विमान में लगभग 180 यात्री सवार थे। 12 जून को सुबह 10:45 बजे उड़ान भरने वाली फ़्लाइट को टेक-ऑफ़ से पहले रोक दिया गया था। सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को एप्रन पर खड़ा किया और इमरजेंसी सिक्योरिटी प्रोटोकॉल शुरू किए। बाद की तलाशी में कोई विस्फोटक नहीं मिला और धमकी झूठी निकली।
ये भी पढ़ेंः- धनबाद में डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़ंकप, खाली कराया गया परिसर
अन्य प्रमुख खबरें
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15
-
15 से 18 OCTOBER तक आंधी-बारिश का अलर्ट, Gwalior में गिरेगा हवा के साथ पानी
2026-10-15
-
दिवाली से पहले 11.40 लाख कर्मचारियों को बोनस की सौगात
2026-10-14
-
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम 5 वर्ष तक जारी रखने की मिली मंजूरी
2026-10-14
-
Air India फ्लाइट से मिला हाईजैक अलर्ट, जयपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
2026-10-14
-
एफएसयूआई की भारतीय नाविकों को रिपब्लिक डे परेड में शामिल करने की मांग
2026-10-14
-
पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजे गए CJP नेता सौरव-आशुतो
2026-10-14
-
Vaishali : जिनको कभी उदास नहीं देखा, आज फूट-फूटकर रोए, गंगा में जब डूबी नाव...
2026-10-14
-
डीआरडीओ ने सुरक्षित संचार की दिशा में हासिल की अहम सफलता
2026-10-14
-
बिहार नाव हादसाः एक साथ 13 मासूमों की अर्थियां उठीं तो रो पड़ा पूरा गांव
2026-10-14