US-Israel-Iran Conflict: सीजफायर के बाद भारत ने जारी की एडवाइजरी, भारतीयों को तुरंत ईरान छोड़ने को कहा....
खबर सार :-
US-Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में चल रहा संघर्ष आखिरकार थम गया है; अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम की घोषणा की है। ईरान ने भी लड़ाई रोकने पर अपनी सहमति जताई है। इस बीच भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी है।
खबर विस्तार : -
US-Israel-Iran Conflict: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच 40 दिनों से चल रहा युद्ध (US-Israel Iran War) आखिरकार रुक गया है। अमिरेकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दो हफ़्ते (14) के सीजफ़ायर (युद्धविराम) की घोषणा कर दी है। ईरान भी कई शर्तों के साथ इस युद्धविराम पर सहमत हो गया है। उधर सीज़फ़ायर समझौते के बावजूद, भारत टूतावास ने बुधवार को ईरान में मौजूद अपने नागरिकों को सलाह दी कि वे जितनी जल्दी हो सके देश छोड़ दें। भारत ने यह भी सुझाव दिया कि उसके नागरिक ईरान में स्थित भारतीय दूतावास द्वारा सुझाए गए रास्तों का इस्तेमाल करें।
US-Israel-Iran Conflict: भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को एक एडवाइजरी में कहा, 7 अप्रैल की एडवाइजरी के क्रम में और हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे दूतावास के साथ तालमेल बिठाकर और दूतावास की ओर से सुझाए गए रास्तों का इस्तेमाल करके जितनी जल्द हो सके ईरान छोड़ दें। दूतावास ने इंटरनेशनल बॉर्डर को लेकर भी चेतावनी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया, 'यह भी दोहराया जा रहा है कि दूतावास से बात किए या समन्वय के बगैर किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास न जाएं।'
US-Israel Iran War: अमेरिका-ईरान सीजफायर का भारत ने किया स्वागत
एक अन्य पोस्ट में, भारत के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर (US-Israel-Iran Conflict) का स्वागत किया। भारत उम्मीद जताई कि इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित होगी। जैसा कि हमने पहले भी लगातार जोर दिया है, मौजूदा संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए तनाव कम करना, बातचीत और कूटनीति बेहद जरूरी हैं। इस संघर्ष ने लोगों को पहले ही भारी कष्ट पहुंचाया है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति व व्यापार नेटवर्क को बाधित किया है। हमें उम्मीद है कि होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते आवागमन की अबाध स्वतंत्रता और वैश्विक व्यापार का प्रवाह जारी रहेगा।" भारत का यह फैसला अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष-विराम समझौते पर सहमति बनने के महज़ कुछ घंटों बाद सामने आए।
US-Israel-Iran Conflict: 14 दिनों के लिए सीजफायर का ऐलान
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष-विराम समझौते के तहत ईरान के खिलाफ हमलों को दो हफ्ते यानी 14 दिनों के लिए सशर्त रोकने की घोषणा की। उन्होंने इस कदम को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को फिर से खोलने के प्रयासों से जोड़ा। ईरान ने इस प्रस्ताव को अस्थायी रूप से स्वीकार करने का संकेत दिया। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अगर ईरान पर हमले बंद हो जाते हैं, तो तेहरान भी अपनी सैन्य कार्रवाई रोक देगा।
US-Israel-Iran Conflict: सीजफायर के बाद क्या बोले ट्रंप
सीजफायर के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि- विश्व शांति के लिए एक बड़ा दिन है, ईरान शांति चाहता है, वे अब और बर्दाश्त नहीं कर सकते और यही बात हर कोई चाहता है। संयुक्त राज्य अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद करेगा। सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे, खूब पैसा कमाया जाएगा। ईरान पुनर्निर्माण प्रक्रिया शुरू कर सकता है। हम हर तरह की सामग्री लेकर जाएंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए वहीं मौजूद रहेंगे कि सब कुछ ठीक से चले। मुझे पूरा विश्वास है कि ऐसा ही होगा. ठीक वैसे ही जैसे हम अमेरिका में देख रहे हैं, यह मध्य पूर्व का स्वर्ण युग हो सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
फर्जीवाड़ा में डूबे रहे दो अधिकारी, लोन-नौकरी और कालाधन के लेनदेन में फंसे, दोनों गिरफ्तार
2026-10-07
-
जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर PM मोदी ने देश को किया संबोधित
2026-10-07
-
INDIA bloc Protest: राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर की FIR
2026-10-07
-
कारोबारियों को बिना बताए कम कर दिए दूध के दाम, समितियों के खिलाफ Tiruchi में प्रदर्शन की तैयारी
2026-10-07
-
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित संभालेंगे वायुसेना की कमान
2026-10-06
-
छोटे उद्योगों को 10 हजार करोड़ का बूस्टर, कैबिनेट ने दी मंजूरी
2026-10-06
-
SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, धरने पर बैठ राहुल-प्रियंका
2026-10-06
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ ‘सूर्या’, समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार
2026-10-06
-
भीखनपुर 12 नंबर गुमटी पर जाम में फंस जाती हैं एंबुलेंस, मरीज तड़पने के लिए विवश, आंदोलन की तैयारी तेज
2026-10-06
-
पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए हो रहा मतदान
2026-10-06
-
Jantar-Mantar पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
2026-10-06
-
झारखंड बे-मौत मर रहे जंगल में हाथी, पोस्टमार्टम के लिए पहुंच रहे अधिकारी
2026-10-05
-
32.39 करोड़ रुपये की जब्त ड्रग्स नष्ट, 95 आरोपी गिरफ्तार
2026-10-05
-
भारतीय नौसेना में शामिल होगा पहला फ्लीट सपोर्ट पोत, बढ़ेगी ताकत
2026-10-05
-
Maharashtra की 265 तहसीलें सूखाग्रस्त, तालाब, नदी, बांध भी पानी को तरसे
2026-10-05