Monsoon Rain Alert: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, यूपी समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
खबर सार :-
Monsoon Rain Alert: 4 से 10 जुलाई के बीच दिल्ली, UP, मुंबई, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफ़ान आ सकता है।
खबर विस्तार : -
Monsoon Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, देश के ज़्यादातर हिस्सों में मानसून तेजी से जोर पकड़ रहा है। 4 जुलाई से 10 जुलाई के बीच उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के राज्यों में बड़े पैमाने पर या बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, कई राज्यों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने को लेकर भी अलर्ट जारी किए गए हैं।
Rain Alert: यूपी समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
दरअसल उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसकी वजह से, अगले चार से पांच दिनों तक देश के मध्य हिस्सों में मानसून (Monsoon) के सक्रिय रहने की संभावना है। अगले चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश (8-10 जुलाई) और पूर्वी उत्तर प्रदेश (7-10 जुलाई) में भारी बारिश की संभावना है।
मध्य महाराष्ट्र (4-6 जुलाई), सौराष्ट्र और ओडिशा (4-5 जुलाई), कोंकण और गुजरात (4-7 जुलाई) और पश्चिमी मध्य प्रदेश (4 जुलाई) में कुछ जगहों पर भारी बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 4-10 जुलाई को कुछ जगहों पर बारिश की उम्मीद है। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब (4-5 और 9-10 जुलाई), हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड (4-10 जुलाई) में जोरदार बारिश की उम्मीद जताई गई है।

Weather Update: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य भारत की बात करें तो, 4 जुलाई से 10 जुलाई के बीच छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर बारिश होने की उम्मीद है। पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश (4-8 जुलाई) और छत्तीसगढ़ (6-8 जुलाई) में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं के लिए अलर्ट जारी किए गए हैं। पश्चिमी मध्य प्रदेश (4 जुलाई और 9-10 जुलाई), पूर्वी मध्य प्रदेश (9-10 जुलाई), विदर्भ (6 जुलाई) और छत्तीसगढ़ (6-7 जुलाई और 9-10 जुलाई) में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है।
पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो, अरुणाचल प्रदेश (4-6 जुलाई और 9-10 जुलाई) और असम व मेघालय (4-6 जुलाई और 10 जुलाई) में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा (4-10 जुलाई) जबकि अरुणाचल प्रदेश (6-10 जुलाई) में भी भारी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।
ये भी पढ़ेंः- भारी बारिश से महाराष्ट्र में बाढ़ जैसे हालात, मुंबई-ठाणे समेत कई इलाकों में जलभराव, यातायात बाधित
अन्य प्रमुख खबरें
-
Punjab सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया
2026-10-02
-
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में प्रदर्शन
2026-10-02
-
देशभर में चला स्वच्छता अभियान, राष्ट्रपिता के आदर्शों को अपनाने पर जोर
2026-10-02
-
सागर कवच अभ्यास और समुद्री कुकुंबर बरामदगी
2026-10-02
-
झारखंड के चाईबासा में खेत में मृत पाई गई हथिनी, दोनों दांत काट ले गए तस्कर
2026-10-02
-
PM मोदी ने 'फ्लाईदुबई' के 'हीरो' कैप्टन स्मित मच्छार से की बात
2026-10-02
-
राज्यों में वोटरों को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान
2026-10-02
-
राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति समेत नेताओं ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
2026-10-02
-
deepotsav से पहले सज जाएगी Ayodhya, परिक्रमा मार्ग की हर चीज आकर्षक
2026-10-02
-
महाराष्ट्र के रायगढ़ में पिकनिक मनाने आए 8 छात्रों की डूबकर मौत
2026-10-01
-
लाल बहादुर शास्त्री आज भी प्रेरणादायी, सादगी से बनाई अलग पहचान
2026-10-01
-
ED की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता से साइबर अपराधी गिरफ्तार
2026-10-01
-
पीएनजीआरबी के 20वें स्थापना दिवस पर नेशनल पीएनजी ड्राइव 3-0 का शुभारंभ
2026-10-01
-
बिहार में निवेश से खुलेंगे रोजगार के रास्ते: नितिन गडकरी
2026-10-01
-
खुदरा चीनी की कीमतें करीब 15 प्रतिशत गिरीं, एक्स-मिल दाम भी 28 प्रतिशत घटा: केंद्र
2026-10-01