उत्तराखंड, उत्तराखंड में केदारनाथ धाम से उड़ान भर चुका हेलीकाप्टर गौरीकुण्ड-सोनप्रयाग के जंगल में क्रैश हो गया। यह हेलीकॉप्टर गौरीकुंड में पहले तो लापता हो गया था, लेकिन बाद में इसके क्रैश होने की जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही पहुंचीं टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी रहीं। क्रैश हुए हेलीकॉप्टर में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के यात्री थे। इससे पहले भी उत्तरखंड में कई विमान हादसे हो चुके हैं।
रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि यह दुर्घटना गौरीकुंड के जंगलों में हुई है। हेलीकाप्टर हादसे में कई अन्य लोगों के साथ एक पायलट और एक मासूम बच्चे की मौत हुई है। बताया गया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी। यद्यपि हादसे का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें अचानक गड़बड़ आई थी। माना जा रहा है कि हादसे का करण मौसम की खराबी है।
इससे विजिविलिटी कम हुई और हादसा हुआ। इधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकाप्टर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक संदेश भी लिखा है। राज्य में आठ मई को भी उत्तरकाशी जिले में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह गंगोत्री धाम जा रहा था। इसमें छह लोगों की मौत हो गयी थी। सात जून को बड़ा हादसा टला था। केदारनाथ जा रहे एक हेलीकॉप्टर में उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी आई थी। इसे सड़क पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी थी।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी