PM मोदी ने देशवासियों को दी 'हनुमान जन्मोत्सव' की शुभकामनाएं, साझा की लेटे हुए हनुमानजी की तस्वीर
खबर सार :-
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगम के तट पर श्री बड़े (लेटे हुए) हनुमानजी की पूजा करते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में हनुमान मंदिर के महंत, बलवीर गिरि महाराज भी दिखाई दे रहे हैं।
खबर विस्तार : -
Hanuman Jayanti 2026: देशभर में प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान हनुमान को नमन किया और देश के नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रार्थना की कि 'महाबली' की कृपा से, सभी भक्तों के जीवन में साहस और सकारात्मकता का संचार हो। साथ ही प्रधानमंत्री ने प्रयागराज स्थित प्रसिद्ध लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर में दर्शन करते हुए एक तस्वीर भी साझा की।
Hanuman Jayanti 2026: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषितम् किया साझा
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा: "भगवान हनुमान भक्ति, शक्ति और अटूट समर्पण के अद्वितीय प्रतीक हैं। महाबली की कृपा से उनके सभी भक्तों के जीवन में साहस और सकारात्मकता का संचार हो।" पीएम ने एक 'संस्कृत सुभाषित' भी शेयर किया। उन्होंने लिखा: "मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम् | वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शिरसा नमामि ||" पीएम मोदी ने इस श्लोक के माध्यम से उन्होंने भगवान हनुमान के बल, बुद्धि और समर्पण का स्मरण किया।
PM Modi ने शेयर की लेटे हुए हनुमानजी की तस्वीर
एक अन्य पोस्ट में, PM मोदी ने प्रयागराज के प्रसिद्ध 'लेटे हनुमान' मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए अपनी एक तस्वीर भी शेयर की। उन्होंने लिखा: "हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सभी देशवासियों को अनंत शुभकामनाएं। यह शुभ अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आए। मेरी कामना है कि पवनपुत्र भगवान हनुमान सभी को शक्ति, बुद्धि और ज्ञान का भंडार प्रदान करें, जिससे राष्ट्र की क्षमताएं और अधिक बढ़ें। जय बजरंगबली।"
अमित शाह ने दी शुभकामनाएं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "श्री हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti 2026) की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त, पराक्रम, समर्पण और सेवा के प्रतीक भगवान बजरंगबली से प्रार्थना है कि वे सभी देशवासियों के संकटों को दूर कर उन्हें सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। जय श्री राम।"
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी बधाई
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'X' पर एक पोस्ट में लिखा: "श्री हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti 2026) के शुभ अवसर पर सभी भक्तों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। भगवान श्री राम के परम भक्त, शक्ति, बुद्धि और ज्ञान के दाता तथा सभी संकटों को हरने वाले श्री हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे। मेरी प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो, और सभी का कल्याण हो।"
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। 'X' पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा: "मेरी कामना है कि बजरंगबली की कृपा आप सभी के जीवन को ज्ञान, भक्ति, अदम्य साहस, एकाग्रता, सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण करे।"
अन्य प्रमुख खबरें
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15
-
15 से 18 OCTOBER तक आंधी-बारिश का अलर्ट, Gwalior में गिरेगा हवा के साथ पानी
2026-10-15
-
दिवाली से पहले 11.40 लाख कर्मचारियों को बोनस की सौगात
2026-10-14