लखनऊ-काशी के बाद अब अहमदाबाद-वडोदरा में स्कूलों को उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा- गुजरात को बना देंगे खालिस्तान
खबर सार :-
Gujarat Bomb Threat School: स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद, बम स्क्वॉड और पुलिस ने सभी स्कूल कैंपस में गहन जांच अभियान शुरू कर दिया है। स्कूल के चप्पे-चप्पे की तलाशी की गई।
खबर विस्तार : -
Gujarat School Bomb Threats: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और काशी समेत राज्य के करीब 19 जिलों की कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ई-मेल के ज़रिए इन सभी स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी भेजी गई है। ईमेल में लिखा था गुजरात को खालिस्तान बना देंगे, और हिंदुस्तान के टुकड़े होंगे। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही पैरेंट्स तुरंत स्कूल पहुंचे और बच्चों को वापस ले गए।
Gujarat School Bomb Threats: धमकी के बाद स्कूलों को कराया गया खाली
उधर बम की धमकी वाले ईमेल मिलने के बाद सोमवार को अहमदाबाद और वडोदरा के करीब 13 स्कूलों को खाली करा लिया गया, जिसके बाद बड़े पैमाने पर सिक्योरिटी चेकिंग की गई। स्कूलों के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। पुलिस एहतियात के तौर पर सभी ज़रूरी सुरक्षा कदम उठा रही है, स्कूलों में सुरक्षा कड़ी कर रही है और मामले की जांच कर रही है। ईमेल में दावा किया गया था कि स्कूल परिसर में विस्फोटक डिवाइस लगाए गए थे। वडोदरा के उर्मी स्कूल के हॉस्टल को भी खाली करा लिया गया।
क्यो बोले- वडोदरा पुलिस कमिश्नर
वडोदरा पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा कुमार ने बताया कि टीचरों और स्टूडेंट्स को स्कूलों से घर भेज दिया गया है। नौ स्कूलों में जांच पूरी हो गई है, और बाकी जगहों पर जांच चल रही है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच की जाएगी। हम ईमेल की पहचान और उसके सोर्स की जांच कर रहे हैं।
यूपी में 19 जिलों की कोर्ट को उड़ाने की धमकी
बता दें कि इससे पहले यूपी के लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी समेत राज्य के कई जिलों की कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह धमकी तड़के सुबह मेल के जरिए दी गई थी। धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि पुलिस टीमों ने बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड के साथ मिलकर संबंधित कोर्ट परिसर की तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध चीज़ नहीं मिली। लेकिन कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS), स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।
पांच दिन पहले पंजाब में स्कूलों को मिली थी धमकी
इतना ही नहीं पांच दिन पहले पंजाब के मोहाली में भी स्कूलों और कॉलेजों को बम की धमकी मिली थी। सुबह करीब 7:30 बजे भेजे गए ईमेल में कहा गया था कि दोपहर 1:11 बजे बम धमाका होगा। ईमेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी मानव बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15