चीन के रोबोटिक डॉग पर मचा घमासान ! AI समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी की छुट्टी, सरकार के एक्शन के बाद अब दी सफाई
खबर सार :-
Galgotias University India AI Impact Summit: चीन के यूनिट्री Go2 रोबोटिक डॉग को लेकर हुए विवाद के बाद गलगोटियास यूनिवर्सिटी को AI समिट को तुरंत खाली करने का आदेश दिया गया है। गलगोटियास यूनिवर्सिटी को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।
खबर विस्तार : -
AI Impact Summit: देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहे हो रहे AI इम्पैक्ट समिट के दौरान रोबोटिक डॉग को लेकर हुए विवाद के बाद नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी (Galgotias University) को समिट बाहर कर दिया गया। गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर एक चीनी रोबोटिक डॉग को अपना बताकर पेश करने के आरोप लगने के बाद, केंद्र सरकार ने एक्शन लेते हुए उन्हें तुरंत एक्सपो खाली करने का आदेश जारी किया।
बुधवार को यूनिवर्सिटी (Galgotias University) की धोखाधड़ी की गतिविधियों का खुलासा होने के बाद उन्हें तुरंत इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो खाली करने के लिए कहा गया था। गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर आरोप है कि भारत मंडपम में हो रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इस रोबोट को भारत में विकसित टेक्नोलॉजी के तौर पर पेश किया था। दावा था कि यह रोबोट यूनिवर्सिटी की इन हाउस विकसित तकनीक है।
AI Impact Summit: क्या है पूरा मामला
दरअसल AI एक्सपो के दूसरे दिन सोशल मीडिया पर दो रोबोटिक डॉग का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो जारी होने के बाद, कई टेक एक्सपर्ट्स और यूज़र्स ने दावा किया कि ये असल में चीनी कंपनी Unitri के मॉडल थे, जो मार्केट में 2 से 3 लाख रुपये में उपलब्ध हैं। इस AI-पावर्ड रोबोटिक डॉग में 4D लीडार टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह सीढ़ियां चढ़ सकता है और ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर भी चल सकता है।
जगहंसाई के बाद Galgotias University दी सफाई
इस विवाद के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने सफाई देते हुए एक्स पर जारी एक बयान में कहा- "यूनिवर्सिटी ने हाल ही में जो रोबोडॉग खरीदा है, वह सिर्फ़ प्रदर्शन के लिए है। इसका इस्तेमाल स्टूडेंट्स को सिखाने के लिए किया जा रहा है। हमारे स्टूडेंट्स इसके साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं, इसकी सीमाओं का परीक्षण कर रहे हैं, और इस प्रक्रिया में अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हैं।
गलगोटियास यूनिवर्सिटी (Galgotias University) ने साफ़ किया कि उन्होंने यह रोबोडॉग नहीं बनाया है, और न ही उन्होंने कभी ऐसा दावा किया है। लेकिन हम ऐसे दिमाग बना रहे हैं जो जल्द ही भारत में ही ऐसी टेक्नोलॉजीज़ को डिज़ाइन, इंजीनियर और मैन्युफैक्चर करेंगे।" यूनिवर्सिटी ने यह भी कहा कि वह आगे भी इंटरनेशनल लेवल पर विकसित नई तकनीकों को लाता रहेगा, ताकि छात्रों को हैंड्स-आन अनुभव मिल सके और ऐसा इकोसिस्टम तैयार हो, जहां युवा इनोवेटर्स लंबे समय में स्वदेशी समाधान विकसित कर सकें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक CEO का रास्ता साफ, 3 नामों का पैनल तैयार
2026-09-01
-
देशभर में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना, 20 राज्यों में अलर्ट
2026-09-01
-
आज से बढ़े कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम, रेस्तरां में खाना हो सकता है महंगा
2026-09-01
-
सुप्रीम कोर्ट से 'मोहम्मद' दीपक को राहत, FIR और सोशल मीडिया बैन पर रोक
2026-09-01
-
बिहार-झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे पर समझौता, 25 साल पुराना विवाद खत्म
2026-08-31
-
रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू: 'फैमिली फुल हाउस' शो 19 सितंबर से
2026-08-31
-
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हमला, तीन की मौत, जंगल में बीतेगी रात
2026-08-31
-
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा बंधुओं को 2 हफ्ते में सरेंडर का आदेश
2026-08-31
-
राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
2026-08-31
-
भारतीय नौसेना को मिला गहरे समुद्र का संकटमोचक INS निपुण
2026-08-31
-
भारत-उज्बेकिस्तान के बीच हुए कई समझौते, रणनीतिक साझेदारी की घोषणा
2026-08-30
-
NEET-PG 2026: 2.65 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
2026-08-30
-
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों का डंप किया विस्फोटक बरामद
2026-08-30
-
NEET PG 2026: बिजली गुल होने से परीक्षा रुकी, 5 सितंबर को दोबारा होगी परीक्षा
2026-08-30
-
लखनऊः राजनाथ सिंह ने किया 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
2026-08-30