Heatwave Alert: उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में इन दिनों प्रचंड गर्मी ने कोहराम मचा रखा है। दिल्ली-एनसीआर समेत बड़े शहरों में आसमान से बरसती आग और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह 10 बजे के बाद ही बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। अभी मई का महीना भी शुरू नहीं हुआ और देश के बड़े हिस्से में हालात जून जैसी चिलचिलाती गर्मी वाले हो गए हैं।
कई राज्यों में तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा ऊपर चला गया है, जबकि कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। हालात ऐसे हैं कि दिन के साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। ऐसे में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में हालात और गंभीर होने की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में लू की स्थिति बनी हुई है। इसके विपरीत, बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम सुहावना बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के रूप में राहत मिली है।
इस बीच, राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के 70 ज़िलों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में दिन के साथ रातें भी गर्म हो गई हैं। सहारनपुर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और मुरादाबाद में आज रातें भी गर्म रहेंगी। वाराणसी, प्रयागराज, सुल्तानपुर, कानपुर और आगरा प्रदेश के सबसे गर्म जिले बने हुए हैं। इसके अलावा चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, झांसी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, पीलीभीत, भदोही, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और शाहजहांपुर में भीषण गर्मी का दौर जारी है।
लखनऊ पिछले 24 घंटों में, शहर के तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया है। न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री के बीच रहा, जबकि अधिकतम तापमान बढ़कर 42 से 43 डिग्री के बीच पहुंच गया। भीषण गर्मी के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है और जनजीवन पूरा तरह से प्रभावित हुआ। रविवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिससे पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की बौछारें देखने मिल सकती है। 27 और 28 अप्रैल का बारिश पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में गर्मी की तीव्रता और बढ़ने की संभावना है। नतीजतन, यह स्पष्ट है कि अप्रैल के आखिरी हफ़्ते में भी देश के बड़े हिस्से पहले से ही लू जैसी स्थितियों से जूझ रहे हैं। इसका साफ मतलब है कि अगर गर्मी की गंभीरता इसी स्तर पर बनी रही, तो मई और जून के महीनों में स्थिति और भी ज़्यादा गंभीर हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, लू का असर रोजमर्रा की ज़िंदगी पर बड़े पैमाने पर पड़ सकता है। यह स्थिति छोटे बच्चों, बुज़ुर्गों और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए खास तौर पर खतरनाक साबित हो सकती है। इसके अलावा, मज़दूरों, किसानों और जो लोग लंबे समय तक बाहर काम करते हैं, उनके लिए डिहाइड्रेशन और हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Visakhapatnam Steel Plant Accident: पवन कल्याण ने घायलों से मुलाकात, मुआवजे की घोषणा
2026-06-09
महाराष्ट्र के जलगांव में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार समेत छह लोगों की मौत
2026-06-09
Modi Cabinet Expansion: मोदी कैबिनेट में होगा बड़ा फेरबदल, कई मंत्रियों की होगी छुट्टी ?
2026-06-09
2.77 करोड़ की ब्लैकमेलिंग का पर्दाफाश, यूथ कांग्रेस नेता और उसका साथी गिरफ्तार
2026-06-09
2026-06-09
NEET-2026 Re-examination: अलर्ट मोड पर पुलिस, EOU की चेतावनी ठगों से रहे सावधान
2026-06-09
2026-06-09
2026-06-09
TMC Political Crisis : TMC में ऐतिहासिक दो-फाड़, क्या लोकसभा में बदल जाएगी 'असली TMC' की परिभाषा?
2026-06-08
2026-06-08
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच एयर इंडिया के तीन विमानों को नुकसान, जांच शुरू
2026-06-08
2026-06-07
काशी से बाहर शिफ्ट होंगी मांस-मछली की दुकानें, जानिए क्यों लिया गया ऐसा फैसला
2026-06-07
2026-06-07
छह घंटे चले ड्रामे के बाद टीएमसी के एक और पार्षद गिरफ्तार, पॉक्सो और धमकी का लगा आरोप
2026-06-07