Election Date 2026: बंगाल-तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में होने वाले चुनाव का शेड्यूल आज होगा जारी, 4 बजे EC करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
खबर सार :-
Election Date 2026: इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया (ECI) आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के शेड्यूल की घोषणा करेगा। सूत्रों के मुताबिक, इलेक्शन कमीशन इस बार वोटिंग प्रोसेस को कम फेज़ में पूरा करने पर विचार कर रहा है।
खबर विस्तार : -
Election Date 2026: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) रविवार को पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का शेड्यूल जारी करेगा। चुनाव आयोग शाम 4 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु,केरल, असम और पुडुचेरी शामिल हैं।
Election Date 2026: अप्रैल और मई में हो सकते है चुनाव
चुनाव आयोग के मुताबिक, तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई, पश्चिम बंगाल का 7 मई, असम का 20 मई, केरल का 23 मई और पुडुचेरी का 15 जून को खत्म हो रहा है। इन राज्यों में विधानसभाओं का टर्म मई और जून 2026 के बीच खत्म हो रहा है, इसलिए वोटिंग अप्रैल-मई में होने की उम्मीद है। वहीं असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में फाइनल वोटर लिस्ट के खिलाफ अपील करने का समय खत्म हो गया है। चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियों की समीक्षा भी कर चुका है और अब सिर्फ ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।
Election Date 2026: पिछली बार के नतीजे
पश्चिम बंगालः 294 विधानसभा सीटें वाले पश्चिम बंगाल में पिछले चुनाव आठ फेज़ में (27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच ) हुए थे। चुनाव आयोग ने 2 मार्च, 2021 को नोटिफिकेशन जारी किया था। जबकि नतीजे 2 मई 2021 को घोषित किए गए थे। जिसें टीएमसी ने 215 और बीजेपी ने 77 सीटें जीती थीं। ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनी थीं। इस बार पश्चिम बंगाल में BJP सत्ता पाने की पूरी कोशिश कर रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस अपनी सरकार बनाए रखने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के मैदान में आने से मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा।
तमिलनाडुः 234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 6 अप्रैल को एक ही फेज में वोटिंग हुई थी। DMK ने 133 सीटें जीतीं। AIADMK ने 66 और भाजपा को 5 सीटें मिली थी। एमके स्टालिन CM बने थे। तमिलनाडु में इस बार बीजेपी मुख्य रूप से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के साथ अलायंस में चुनाव लड़ रही है। इस चुनाव में NDA और DMK के बीच कांटे की टक्कर होगी।
असम: 126 सीटों वाले असम में पिछली बार तीन चरणों में चुनाव हुए थे। जिसमें एनडीए ने 75 सीटें जीती थीं और दूसरी बार असम में भाजपा की सरकार बनी थी। असम में अभी BJP की सरकार है। इस बार कांग्रेस बनाम भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
पुडुचेरी: 30 विधानसभा सीटों वाले पुडुचेरी में पिछली बार एक चरण में वोट पड़े थे। जहां एनडीए ने 16 और यूपीए ने 9 सीटें जीती थीं। एनडीए के एन. रंगास्वामी सीएम बने थे।
केरल: 140 सीटों वाले केरल में पिछली बार एक ही चरण में मतदान हुआ था। जिसमें एलडीएफ ने 99 और यूडीएफ ने 41 सीटें जीती थीं। पिनराई विजयन लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। केरल में इस बार NDA बनाम CPI(M) की लड़ाई देखने को मिल सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15