डॉ. हेडगेवार की प्रेरणादायक यात्रा को जीवंत करती है फिल्म 'शतक' : मोहन भागवत
खबर सार :-
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्षगांठ पर बन रही फिल्म शतक को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र के संगठन और सामाजिक जागृति के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन त्याग, अनुशासन, राष्ट्रीय एकता की अटूट भावना का प्रतीक है। शतक मूवी 20 फरवरी को रिलीज होगी।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शताब्दी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बन रही फिल्म 'शतक' को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। नई दिल्ली के केशव कुंज में आयोजित एक कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत ने फिल्म पर अपने विचार साझा करते हुए इसे महज एक सिनेमाई कृति नहीं, बल्कि एक वैचारिक यात्रा का जीवंत चित्रण बताया।
त्याग, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की अटूट भावना का प्रतीक है हेडगेवार का जीवन
डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक थे और उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र के संगठन और सामाजिक जागृति के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन त्याग, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की अटूट भावना का प्रतीक है।
उन्होंने आगे कहा कि फिल्म 'शतक' के माध्यम से डॉ. हेडगेवार के जीवन के कई प्रेरणादायक प्रसंगों को प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। विशेष रूप से, फिल्म के एक गीत में उनके बचपन की एक मार्मिक घटना को खूबसूरती से दर्शाया गया है, जिसने उनके चरित्र को शक्ति और दृढ़ संकल्प से भर दिया।
20 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'शतक'
उन्होंने फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, निर्माताओं और सहयोगियों को बधाई और धन्यवाद भी दिया। आरएसएस के 100 साल के सफर को समर्पित 'शतक' 20 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों से यह फिल्म देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के जरिए लोगों को सच्चाई समझने का अवसर मिलेगा।
नितिन गडकरी ने की आम लोगों से फिल्म देखने की अपील
'शतक द फिल्म' नाम के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी एक वीडियो संदेश में नितिन गडकरी ने आम लोगों से इस फिल्म को देखने की अपील की है। उन्होंने कहा, ''एक स्वयंसेवक के रूप में मैंने यह महसूस किया है कि संघ को लेकर समाज में कई तरह की धारणाएं बनाई गईं, जो जमीन पर किए गए काम से मेल नहीं खातीं। संघ का वास्तविक स्वरूप त्याग, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण से जुड़ा हुआ है, लेकिन इसे अक्सर गलत नजरिए से देखा गया।
संघ की विचारधारा समझने के लिए उसके काम को समझना जरूरी
गडकरी ने कहा, ''संघ की विचारधारा को समझने के लिए उसके काम को समझना जरूरी है। आदिवासी इलाकों में सेवा कार्य, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान, सहकारी संस्थाओं की मजबूती और सामाजिक जागरूकता जैसे कई काम ऐसे हैं, जिनमें संघ के लाखों स्वयंसेवकों ने बिना किसी स्वार्थ के योगदान दिया है। यही वो सच्चाई है, जिसे आम लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15