CJP के 'संसद चलो' मार्च में पत्थरबाजी और तोड़फोड़ करने वालों पर एक्शन शुरू, FIR दर्ज
खबर सार :-
CJP Protest Updates: दिल्ली पुलिस 'संसद चलो' मार्च के दौरान हुई हिंसा को लेकर अगल-अगल धाराओं के तहत 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के ख़िलाफ़ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हिंसक प्रदर्शन में 118 से ज़्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने बताया कि 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।
खबर विस्तार : -
CJP Protest Updates: 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के 'संसद चलो' मार्च के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस अब एक्शन में आ गई है। विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी, तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों पर हमले और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपों को लेकर कनॉट प्लेस और पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशनों में अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। फिलहाल अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
250 से ज्यादा फुटेज खंगाल रही पुलिस
दिल्ली पुलिस की जांच अभी मुख्य रूप से वीडियो फुटेज पर केंद्रित है। पुलिस के पास मोबाइल फोन, CCTV, ड्रोन कैमरों और पुलिस के बॉडी-वर्न कैमरों से रिकॉर्ड किए गए 250 से ज़्यादा वीडियो क्लिप हैं। इन वीडियो के आधार पर हिंसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या किसी उपद्रवी का पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं। इसके अलावा, वे यह पता लगा रहे हैं कि क्या हिंसा में शामिल लोग पहले से बनी योजना के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि क्या नई दिल्ली में हिंसा से पहले WhatsApp या Telegram ग्रुप्स के जरिए लोगों को भड़काने या संगठित करने की कोशिश की गई थी।
'संसद चलो' मार्च में हिंसक प्रदर्शन
दरअसल सोमवार को 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के 'संसद चलो' मार्च के दौरान कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल पर रीगल सिनेमा के पास विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था। घटना के दौरान, उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके और और सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा, जनपथ इलाके में कई दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
118 से ज्यादा पुलिस अफसर घायल
पुलिस का कहना है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ती गई। प्रदर्शनकारियों को कई बार चेतावनी दी गई और कानूनी निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया, लेकिन वे हटने को तैयार नहीं हुए। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने जानबूझकर निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया और हिंसक रुख अपनाया। पुलिस के अनुसार, हिंसा में 118 से ज़्यादा पुलिस अधिकारी और कर्मी घायल हुए। घायलों में स्पेशल कमिश्नर ऑफ़ पुलिस, जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, एडिशनल कमिश्नर ऑफ़ पुलिस, डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस और असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस जैसे पदों पर तैनात अधिकारी शामिल हैं। कई महिला पुलिसकर्मी भी घायल हुईं। जबकि हिंसा के दौरान 60 प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं।
हिरासत में 70 प्रदर्शनकारी, कई धाराओं में FIR दर्ज
पुलिस का कहना है कि इस हिंसा से कानून-व्यवस्था, सुरक्षा इंतज़ामों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि अब तक लगभग 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
ये भी पढ़ेंः- दिल्ली में CJP कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज...आंसू गैस के गोले भी दागे
अन्य प्रमुख खबरें
-
स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में, निशु आजाद मामला
2026-09-04
-
स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तारी मामला: कांग्रेस की मांग और दिल्ली पुलिस का पक्ष
2026-09-04
-
किसानों के मुद्दों पर राकेश टिकैत ने किया महापंचायत का ऐलान
2026-09-04
-
राजनाथ सिंह बोले- जापान से साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उत्सुक
2026-09-04
-
फुकेत-दिल्ली उड़ान में पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, इस बात पर बढ़ी चिंता
2026-09-04
-
श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान IndiGo विमान पोल से टकराया
2026-09-04
-
राहुल गांधी मानहानि मामला: सुलतानपुर कोर्ट में 14 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
2026-09-04
-
जन्माष्टमी पर देशभर में उत्सव का माहौल, दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं
2026-09-04
-
इस्तीफे पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, अधिकारियों को सेवा नहीं तो सुविधाएं क्यों!
2026-09-03
-
सुभाष चंद्र गर्ग कौन हैं और जीडीपी आंकड़ों को लेकर क्यों चर्चा में हैं? पूरी जानकारी
2026-09-03
-
रक्षा क्षेत्र में एक दूसरे के साथ देंगे भारत-बेल्जियम, बनी बात
2026-09-03
-
राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिकता याचिका खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला
2026-09-03
-
जन्माष्टमीः मथुरा, द्वारका और कुरुक्षेत्र के मंदिरों में भव्य सजावट
2026-09-03
-
अमेरिका में भारतीयों के लिए जल्द बंद हो सकते हैं ईबी-1 ग्रीन कार्ड
2026-09-03
-
बेंगलुरु में पकड़े गए 31 बांग्लादेशी, भारतीय होने के सबूत नहीं
2026-09-02